मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता परेशान,जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर उठ रहे गंभीर सवाल

मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता परेशान,जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर उठ रहे गंभीर सवाल

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

​अयोध्या।जनपद अयोध्या का मिल्कीपुर क्षेत्र चहुँओर समस्याओ से घिरा है।मूलभूत सुविधाओं के अभाव और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते स्थानीय नागरिकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। चुनावी वादों के पूरा न होने से आहत जनता अब सवाल उठाने पर मजबूर है। ​जर्जर सड़कें और जलजमाव: क्षेत्र की मुख्य सड़कों और ग्रामीण संपर्कों की हालत खस्ताहाल है।हल्की बारिश में भी जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन बाधित हो जाता है।​स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल: स्थानीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और जरूरी दवाओं की कमी के चलते मरीजों को जिला अस्पताल भागना पड़ता है। बिजली और पानी की किल्लत: अघोषित बिजली कटौती और पेयजल आपूर्ति में रुकावट से ग्रामीण व व्यापारी वर्ग दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे और वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब क्षेत्र की समस्याओं की सुध तक नहीं ले रहे हैं।”जब तक चुनाव रहता है, नेता हर चौखट पर सिर झुकाते हैं।चुनाव जीतते ही जनता की सुध लेना बंद कर देते हैं।शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता है, धरातल पर कोई काम नहीं होता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *