‘अखिल’ की पुस्तकों का विनोद कुमार सिह डी जी पी सी आई डी ने किया हुआ लोकार्पण -अखिलेश निगम
*सीआईडी विभाग के आई जी अखिलेश निगम के जन्म दिवस पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने माला पहना कर किया स्वागत*
लखनऊ – समावेशी साहित्य संस्थान के तत्वाधान में प्रख्यात साहित्यकार एवं पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश निगम’अखिल’की दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण उ०प्र०हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में श्री गणेश पूजन के बाद मंच पर अतिथियों का अग वस्त्र एवं मोती की माला तथा माल्या अर्पण के बाद सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में अखिलेश निगम के कहानी संग्रह’अपने-अपने तर्क’ (प्रभात प्रकाशन)तथा समीक्षा’ग्रन्थ’अखिल’का साहित्यःमनन एवं मूल्यांकन’ का लोकार्पण हुआ एवं परिचर्चा कार्यकम हुआ। साथ ही समावेशी साहित्य संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया तथा संस्था के शुभंकर (LOGO) को भी लोकार्पित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में विनोद कुमार सिंह,पुलिस महानिदेशक,सी०आई०डी० ने अखिलेश निगम के विभागीय कार्यों के साथ-साथ साहित्य सृजन की विलक्षण क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विभागीय व्यस्तता के बीच साहित्य लेखन के लिए समय निकालना बहुत कठिन है।विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी०ने अखिल के व्यक्तित्व और साहित्य दोनों की प्रशन्शा करते हुए कहा कि अखिलेश निगम का व्यक्तित्व अत्यन्त सरल, सहज एवं अहंकार शून्य है। उसी प्रकार इनका साहित्य भी पाठकों के लिए सरल, सहज एवं रोचक है।
उड़ीसा से पधारे उमेश कुमार प्रजापति’अलख’ने नवगठित समावेशी साहित्य संस्थान की स्थापना के लक्ष्य के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी तथा प्रा० योगेन्द्र प्रताप सिंह,डॉ० दिनेश अवस्थी,डॉ०अमिता दूबे,तरूण प्रकाश ने लोकर्पित होने वाली पुस्तकों की सारगर्भित समीक्षा की।
उपरोक्त अवसर पर सीआईडी विभाग के आईजी अखिलेश निगम का केक काटकर जन्मदिन आयोजन में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया उपरोक्त अवसर पर श्री निगम ने कहा जन्मदिन केक काटने के पूर्व दीप जलाकर मानना चाहिए उपरोक्त अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने माला पहनकर निगम जी को जन्मदिन की बधाई दी वहीं पर हिंदी संस्थान की प्रबंधिका डॉ अमित दुबे ने श्री निगम को अंग वस्त्र एवं मालया अर्पण कर हिंदी संस्थान में आयोजन पर एवं उनके जन्म दिवस पर श्री निगम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो०हरिशंकर मिश्र जी ने अखिल के साहित्य के प्रत्येक विधा में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार प्रमोद ने मंच को सजाकर एवं जनमानस को काव्य पाठ करते-करते हंसते-हंसते लोटपोट करते हुए किया

