धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
गड़वार(बलिया):
क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय विकास खंड, थाना, बैंक, विभिन्न विद्यालयों, पंचायत भवनों और रामलीला कमेटी सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के वीर सपूतों को नमन किया गया।
जेबी इंटर कॉलेज में प्रबंधक श्रीमती शीला सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश उपाध्याय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए योगदान देने का आह्वान किया।

