सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर) विभाजन की पीड़ा से एकजुट भारत के संकल्प तक: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर) विभाजन की पीड़ा से एकजुट भारत के संकल्प तक: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

० बीजापुर से साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा जन-जागरण अभियान

रायपुर,17 अगस्त (आरएनएस)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने देश के विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए युवाओं से इतिहास से सीख लेकर भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल अतीत को याद करने का नहीं, बल्कि एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि देश का विभाजन राजनीतिक परिस्थितियों का परिणाम था, जिसकी कीमत करोड़ों लोगों ने विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष के रूप में चुकाई। इसलिए नई पीढ़ी को इतिहास की सच्चाइयों को समझना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हालात दोबारा न बनें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के सैनिकों ने देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका साहस और राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरण अभियान

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर से छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना और डिजिटल सुरक्षा को जन-अभियान का स्वरूप देना है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे साइबर जागृतिअभियान से जुड़ें, अभियान की सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करें और अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि एक सेल्फी केवल तस्वीर नहीं, बल्कि साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश है। जब अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान में शामिल होंगे, तो समाज में डिजिटल सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता विकसित होगी।

एकता, शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

वन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व का स्मरण कराता है। इतिहास की त्रासदियों से सीख लेकर हमें देश की एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज सशस्त्र माओवाद के अंत की दिशा में निर्णायक दौर से गुजर रहा है। सरकार, सुरक्षा बलों और जनता के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में शांति और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति स्थापित कर विकास की मुख्यधारा को और गति देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, डीएफओ सागर जाधव, उपनिदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व संदीप बलगा, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे साइबर जागृति अभियान से जुड़कर जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध के खिलाफ इस जन-जागरण अभियान को सफल बनाएं।

०००

 

सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर)भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों ०को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा

० बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में 20 लाख रूपए के सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन

रायपुर,17 अगस्त (आरएनएस)। बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने डॉ. खूबचंद बघेल और स्वामी आत्मानंद महाराज जैसी महान विभूतियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में लाखों लोग जन्म लेते हैं, लेकिन अमर वही होते हैं जो अपने सत्कर्मों से समाज का निर्माण करते हैं और इतिहास रचते हैं।

इस अवसर पर मंत्री ने 20 लाख रूपए से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। छत्तीसगढ़ निर्माण की पृष्ठभूमि का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा गया था, और मार्ग में निरंतर आगे बढ़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उस सपने को साकार किया। यदि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ का निर्माण न हुआ होता, तो प्रदेश की स्थिति आज भी वैसी ही बनी रहती। आज सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और अधोसंरचना के हर क्षेत्र में तेज़ी से काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा और राजस्व का पूरा पैसा अब यहीं के सर्वांगीण विकास में उपयोग हो रहा है।

सामाजिक बदलाव पर प्रकाश डालते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि कभी पूर्णत: कृषि पर आधारित हमारा समाज अब व्यवसाय, व्यापार और नौकरियों के क्षेत्र में भी तेज़ी से आगे बढ़ा है। लोगों के रहन-सहन का स्तर बदला है; जिनके पास कभी साइकिल नहीं थी, वे आज दोपहिया, चारपहिया और हवाई यात्रा तक का आनंद ले रहे हैं। गांव-गांव में महज 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में स्कूल, हायर सेकेंडरी विद्यालय और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। इस भौतिक प्रगति के साथ हम सभी को सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। आधुनिकता के इस दौर में गांव-घर का पारस्परिक प्रेम और पारिवारिक मर्यादाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रगति के साथ-साथ अपनी प्राचीन संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को बनाए रखना बेहद अनिवार्य है, क्योंकि संस्कारों के बिना जीवन अधूरा है। हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां आपसी प्रेम, भाईचारा, संवेदनशीलता और एक-दूसरे के दुख-सुख में खड़े रहने की भावना सदैव जीवंत रहे।

वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से मिल रही काम करने की प्रेरणा:श्री धरमलाल कौशिक कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और जीवन अनुभवों की महत्ता पर बल दिया। ?उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का जीवन अनुभवों से भरा होता है, जिससे सीखकर, समझकर और पढ़कर संगठन व समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। पृथक छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद से लेकर आज तक प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। दूर-दराज़ के क्षेत्रों तक भौतिक साधनों और बुनियादी सुविधाओं की पहुंच ने आम नागरिक के जीवन को सुगम बनाया है। बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित इस भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी,सरपंच ब्रजेश दुबे,जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

०००

 

सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर) छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा

०छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा

अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

रायपुर,17 अगस्त (आरएनएस)। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राज्य के जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, वहाँ छात्र अब 31 अगस्त 2026 तक दाखिला ले सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई तक और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक तय की गई थी। लेकिन अंतिम तिथि बीतने के बाद भी कई महाविद्यालयों में सीटें खाली रह गई थीं और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने तिथि विस्तार का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

०००

 

सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर) फ ाफ ाडीह बाल उद्यान में विधायक निधि से 5 लाख रू की लागत स्वीकृत नवनिर्मित शेड का लोकार्पण

रायपुर,17 अगस्त (आरएनएस)।-रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह बाल उद्यान परिसर में विधायक निधि से 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित शेड का फीता काटकर लोकार्पण नगर निगम रायपुर के सभापति एवं रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, सहित स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह के पदाधिकारियों, रहवासियों सहित नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे, उपअभियंता अनिमेष चंद्राकर की उपस्थिति में करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.

०००

 

सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर) 1तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

०31 चयनित बाल प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां, दिव्यांग ०बच्चों के बैंड और महिला आत्मरक्षा शिविर अपराजिता की मनमोहक प्रस्तुति ने दिल जीता

०महापौर मीनल चौबे और जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया प्रयिभागियों का उत्साहवर्धन

रायपुर,17 अगस्त (आरएनएस)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कला केंद्र रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर एवं जिला प्रशासन रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले विगत 14 अगस्त की संध्या शहीद स्मारक भवन रायपुर में उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

कला, संस्कृति, देशभक्ति और बाल प्रतिभाओं को समर्पित इस आयोजन में जिले भर से चयनित 31 प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को तालियों, उत्साह और देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

194 प्रतिभागियों में से 31 प्रतिभाओं का हुआ चयन

तिरंगा शक्ति फेस्ट का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में विगत दिनांक 10 एवं 11 अगस्त को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में सुबह से शाम तक ऑडिशन राउंड आयोजित हुआ। इसमें जिलेभर से कुल 194 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, इंस्ट्रूमेंटल, गिटार, तबला, हार्मोनियम सहित विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभा, प्रस्तुति कौशल एवं कला के आधार पर 31 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया।

विगत दिनांक 14 अगस्त को आयोजित ग्रैंड फिनाले में इन सभी चयनित प्रतिभाओं ने मंच पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों में प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता और देशप्रेम की भावना भी देखने को मिली।

विशेष प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

ग्रैंड फिनाले को और अधिक विशेष एवं यादगार बनाने के लिए अनेक आकर्षक विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।

प्रसिद्ध कलाकार अरुणिमा शर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत चनाके डार राजा की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और संगीत से सजी इस प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।

वहीं डॉ. मिताली ने अपनी अनूठी पपेट एवं कार्टून वॉइस प्रस्तुति से बच्चों एवं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति पर सभागार में खूब तालियां गूंजीं।

प्रोजेक्ट दिव्यधुनÓ के दिव्यांग बच्चों के बैंड ने जीता दिल

कार्यक्रम का एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल प्रोजेक्ट दिव्यधुन के अंतर्गत तैयार किए गए दिव्यांग बच्चों के विशेष बैंड की प्रस्तुति रही।

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों को प्राथमिकता देते हुए तैयार किए गए इस विशेष बैंड ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण ने उपस्थित दर्शकों को भावुक और गौरवान्वित कर दिया।

इस प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती और अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी पहचान बना सकता है।

टीम प्रहरी ने दिया महिला आत्मरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

कार्यक्रम में टीम प्रहरी द्वारा महिला आत्मरक्षा की थीम पर विशेष प्रस्तुति दी गई। साहस, आत्मविश्वास और नारी सशक्तिकरण पर आधारित महिला आत्मरक्षा शिविर अपराजिता की इस मनमोहक प्रस्तुति ने महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया।

प्रस्तुति ने दर्शकों में ऊर्जा का संचार करने के साथ यह संदेश भी दिया कि सशक्त महिला ही सुरक्षित और सशक्त समाज की आधारशिला है।

महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन

तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 कार्यक्रम में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे एवं नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह सहित नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन एवं नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर पालिक निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी सहित राजधानी शहर के अन्य गणमान्य अतिथिगणों की उपस्थिति रही।

अतिथियों ने सभी चयनित प्रतिभागियों एवं विशेष प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी कला, प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की।

महापौर मीनल चौबे ने मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी अंतर्गत सामूहिक नागरिक शपथ दिलवाई, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, पेयजल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के परित्याग की नगरवासियों ने ली शपथ

तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 में महापौर मीनल चौबे ने मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी अंतर्गत सामूहिक शपथ दिलवाई. सभी उपस्थित नगरवासियों ने स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, पेयजल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का परित्याग करने की सामूहिक नागरिक शपथ ली.

कला के साथ सामाजिक सरोकारों का भी मंच

तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 का उद्देश्य जिले के बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा और कला प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा स्वतंत्रता दिवस की भावना को कला एवं संस्कृति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस आयोजन की विशेषता यह रही कि यहां केवल कला और प्रतिभा को मंच नहीं मिला, बल्कि दिव्यांग प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, महिला आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को भी प्रमुखता दी गई।

यादगार बना स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या का उत्सव

31 चयनित बाल प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुतियों और विशेष कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 के ग्रैंड फिनाले को कला, संस्कृति, प्रतिभा, समावेशिता और सशक्तिकरण का अनूठा संगम बना दिया।

भव्य आयोजन ने रायपुर की बाल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को देशभक्ति, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर एक यादगार शाम में बदल दिया।

०००

 

सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर) नैमेड में ब्लॉक स्तरीय साइकिल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 36 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बीजापुर,17 अगस्त (आरएनएस)। (16 अगस्त)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लॉक स्तरीय सद्भावना साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से कुल 36 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल रेस नैमेड बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मिंगाचाल तक गई तथा वहां से पुन: नैमेड बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुई। लगभग 10 किलोमीटर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जोश एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में ग्राम पापनपाल के पाकलू कुड़ियाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल एवं ट्रॉफी जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे (क्षेत्र क्रमांक-07, नैमेड) द्वारा प्रदान की गई।

द्वितीय स्थान ग्राम एरमनार के पोदीयो माड़वी ने प्राप्त किया, जिन्हें 3000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के उपाध्यक्ष उमाशंकर जुमड़े द्वारा प्रदान की गई।

तृतीय स्थान पर रहे राहुल राना (ग्राम पापनपाल) को 1500 रुपये नगद एवं ट्रॉफी सरपंच ग्राम पंचायत नैमेड ललिता ओयम द्वारा प्रदान की गई।

चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले धनसिंह कोवासी (ग्राम केतनपाल) को 1000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी विधायक प्रतिनिधि अखिलेश उप्पल द्वारा प्रदान की गई।

इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के रूप में संतु राम कुड़ियाम, भीमा कुड़ियाम, मनीष कुड़ियाम, मांगू कुड़ियाम, परमेश पटेल सहित अन्य प्रतिभागियों को विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 500-500 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित यह साइकिल प्रतियोगिता युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है।उद्दे ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, युवाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र में ऐसे खेल एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की बात कही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी भाईचारे की भावना विकसित करती हैं।राठौर ने जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे द्वारा आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय साइकिल प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, खिलाड़ियों एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक आयोजनों को समर्थन देती रहेगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद राव ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, उमाशंकर जुमड़े उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, अखिलेश उप्पल विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमारु राम कश्यप, बुदरू कुड़ियाम जी सरपंच मुसालूर, सोनू क़ुरसेम सरपंच दुगोली, द्यड्डष्द्धद्धह्व राम ओयम भूतपूर्व सरपंच नैमेड, सुखराम कुड़ियाम सरपंच एरामनार, सरिता ओयम सरपंच कडेर, प्रवीण उद्दे, विजयपाल शाह मंडावी, लछु ओयम, रुपेश साहू, मनोज पटेल, एजाज खान, बब्बू राठी, कविता यादव, सुरेंद्र कुड़ियाम, मनोज पटेल, मोंटी यादव, सुकालू, सोनू भदौरिया, लक्ष्मण कड़ती, ममता पांडे, बबिता झाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

०००

 

सांध्यदैनिकों के लिए (रायपुर) विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्Ó पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी

०स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा से विकसित छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर तक को एक मंच पर समेट रही प्रदर्शनी

०’वंदे मातरम रायपुर की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन

21 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी

रायपुर, 17 अगस्त (आरएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, अमर सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्Ó की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तथा राज्य की सुशासन और विकास यात्रा को प्रदर्शनी में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

इसी क्रम में बी.पी. पुजारी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजातालाब रायपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थी मानवी साहू, पलक साहू, योगिता विश्वकर्मा, आनंदित बोस और युगती सोनकर शिक्षिका अनवरी जावेद शेख एवं सुनील महर के साथ प्रदर्शनी देखने पहुंचे। विद्यार्थियों ने विभिन्न छायाचित्रों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और प्रदर्शित सामग्री को उत्सुकता के साथ देखा तथा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की।

‘वंदे मातरम्Ó की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्Ó की 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पर केंद्रित खंड है। इसमें ‘वंदे मातरम्Ó की रचना से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रजागरण के प्रेरणादायी स्वर के रूप में इसकी भूमिका को ऐतिहासिक संदर्भों और छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी को यह समझने का अवसर मिल रहा है कि स्वतंत्रता केवल संघर्ष और बलिदान का परिणाम नहीं, बल्कि देशवासियों की एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और दृढ़ संकल्प की भी गौरवगाथा है।

छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की गाथा

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, जननायकों और अमर बलिदानियों के योगदान से जुड़े दुर्लभ छायाचित्र, दस्तावेज और ऐतिहासिक प्रसंग प्रदर्शित किए गए हैं। महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास तथा प्रदेश में हुए सामाजिक और राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं।

विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों को छायाचित्रों और ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *