शिक्षा और सामाजिक विकास पर हुआ मंथन
देश की उपासना समाचार पत्र
मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा।
मुंबई से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा समाज की विभिन्न समितियों के बीच आपसी समन्वय और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विश्वकर्मा समाज कलीना समिति के प्रतिनिधियों ने नायगांव स्थित एकार्थी फाउंडेशन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान पिछले दिनों हुई आपसी भूल-चूक और मतभेदों को बातचीत के माध्यम से दूर करने तथा समाजहित में मिल-जुलकर आगे बढ़ने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
मुख्य खबर:
बैठक में समाज के बच्चों की शिक्षा, सामाजिक एवं नैतिक ज्ञान, युवाओं के भविष्य और विवाह संबंधी विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और सही दिशा देना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
बैठक में दोनों समितियों की ओर से अपने-अपने विचार और सुझाव रखे गए। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि समाज के व्यापक हित के लिए आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुट होकर काम करना जरूरी है।
श्री विश्वकर्मा संस्था, वसई कमेटी की ओर से भी महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि—
“समाज तभी मजबूत और प्रगतिशील बनेगा, जब समाज की सभी समितियां एक-दूसरे का निरंतर सहयोग करें और समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।”
इस बैठक का उद्देश्य आपसी समन्वय को मजबूत करना, समाज की नई पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाना और शिक्षा एवं सामाजिक विकास के माध्यम से विश्वकर्मा समाज को नई दिशा देना रहा

