मेहनत ने बदली वर्दी की जिम्मेदारी, आरक्षी कुणाल बने उपनिरीक्षक
फोटो-03
सीतापुर। पिसावां थाने में तैनात आरक्षी कुणाल का उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयन हुआ है। उनकी सफलता पर क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने कार्यालय में मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपनिरीक्षक पद के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण से गुजरना पड़ा। पिसावां थाने में तैनात आरक्षी कुणाल ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सभी चरणों में सफलता हासिल कर उपनिरीक्षक पद पर चयन सुनिश्चित किया। कुणाल वर्ष 2025 बैच के आरक्षी हैं और मूलरूप से बदायूं जिले के निवासी हैं। क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने कहा कि पिसावां सर्किल के आरक्षी का उपनिरीक्षक पद पर चयन होना पूरे पुलिस परिवार के लिए खुशी और गौरव की बात है। यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ कुणाल से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता से कार्य करने की अपेक्षा है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारी के रूप में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें विश्वास है कि कुणाल उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए जनविश्वास को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे
।

