जिस सेनानी ने तोड़ी थीं अंग्रेजों की हथकड़ियां, पुण्यतिथि पर याद किया ‘पितामह’ का संघर्ष
फोटो-06
सीतापुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामलखन तिवारी की 21वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को कमलापुर कस्बे में विचार गोष्ठी और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम सिधौली,अवनीश कुमार प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व प्रवक्ता दिनेश चंद्र मिश्रा तथा रालोद प्रदेश महासचिव आरपी सिंह चौहान ने सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की। संचालन अरविंद पांडेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने पौधरोपण किया। आयोजक एवं सेनानी के पौत्र रवि तिवारी ने कहा कि पं. रामलखन तिवारी ने देश की आजादी के लिए कई बार जेल यातनाएं सहीं। अंग्रेजों की पहनाई हथकड़ियां तक तोड़ देने वाले तिवारी जी पं. जवाहरलाल नेहरू के साथ विभिन्न प्रांतों में स्वतंत्रता आंदोलनों में शामिल रहे। क्षेत्र के लोग उन्हें सम्मान से ‘पितामह’ कहकर संबोधित करते थे। मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि रामलखन तिवारी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा का उदाहरण है। आरपी सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे सेनानियों की स्मृतियां समाज को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। एसडीएम अवनीश कुमार सिधौली ने उनके संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। वरिष्ठ पत्रकार अयुष तिवारी ने कहा कि ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की कर्मभूमि पर काम करना गौरव की बात है। कार्यक्रम में अपर्णा मिश्रा, दिनेश मिश्रा, पप्पू दीक्षित, गोगरन मिश्रा, आरपी सिंह चौहान, सत्यप्रकाश सिंह, अखिलेश पांडेय, आदेश तिवारी, अशोक शुक्ला, मनोज जायसवाल, जयकृष्ण पांडेय, अनिकेत सिंह, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिजनों ने सेनानी की स्मृति में चार वर्ष पूर्व बने गेट का लोकार्पण कराने के लिए जिलाधिकारी से मांग करने का संकल्प लिया
।

