एसआर जयपुरिया, न्याय नगर और बाल भारती स्कूल विजयी
प्रयागराज। सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, न्याय नगर पब्लिक स्कूल और बाल भारती स्कूल ने माइलस्टोन क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
टैगोर पब्लिक स्कूल मैदान पर गुरुवार को पहले मैच में पतंजलि ऋषिकुल ने आठ ओवर में छह विकेट पर 19 रन बनाए। बाल भारती स्कूल के विशाल यादव ने दो, प्रांजल यादव और अक्षत यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में बाल भारती स्कूल ने 3.3 ओवर में तीन विकेट पर 20 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पतंजलि ऋषिकुल की ओर से सुमित सिंह और निलांश जायसवाल ने एक-एक विकेट झटका।
दूसरे मैच में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 39 रन (शिवम कुमार 12,साहिल केशरवानी और विवेक वर्मा दो-दो विकेट) बनाए। जवाब में देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल की टीम आठ ओवर में छह विकेट पर 27 रन ही बना सकी।
जयपुरिया स्कूल के प्रियांशु भारतीय ने तीन, मनोज पाल ने दो और लक्ष्य ने एक विकेट हासिल किया।
तीसरे मैच में न्याय नगर पब्लिक स्कूल ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 44 रन (ऋषि मिश्रा 12, यशवी यादव 11,सर्वश्व दो विकेट) बनाए। जवाब में गंगा गुरुकुलम की टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 38 रन (प्रज्ज्वल यादव 12 नाबाद, प्रियांशु यादव दो, राज यादव ने एक विकेट) ही बना सकी।
टैगोर पब्लिक स्कूल के क्रीड़ाधिकारी विजय राय ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले 21 अगस्त को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच टीपीएस और एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम के बीच शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बाल भारती स्कूल का सामना डीपीएस से होगा। यह मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा।
बीपीसीएल ने की उत्तर प्रदेश में भारतगैस लाइट ज़िप की शुरुआत
प्रयागराज। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी और महारत्न पीएसयू भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड वाराणसी और प्रयागराज शहरों में भारतगैस लाइट ज़िप नामक प्रीमियम और ग्राहक सुविधा को प्राथमिकता देने वाली एलपीजी सेवा शुरू कर रही है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं प्रयागराज में यह सेवा उपलब्ध है। इस विस्तार के तहत बीपीसीएल का हल्के वजन वाला भारतगैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर, इंस्टेंट न्यू कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी शामिल हैं। आज के एलपीजी उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस एकीकृत सुविधा को विकसित किया गया है। उत्तर प्रदेश बीपीसीएल के भारतगैस लाइट ज़िप के देशभर के 100 शहरों में किए गए ऐतिहासिक विस्तार का एक हिस्सा है। 18 जुलाई 2026 को मुंबई में इस प्रीमियम सुविधा के शुभारंभ के बाद, अब इसकी उपलब्धता का बड़े पैमाने पर विस्तार
किया गया है।

