(कुशीनगर) पूण्यतिथि पर पूर्व प्रवक्ता स्व0 व्यास मुनि पाण्डेय को शिद्दत के साथ किया गया याद
कुशीनगर, 20 अगस्त (आरएनएस)। जनपद के पडरौना विकास खण्ड के सखवनिया स्थित महात्मा गांधी इण्टर कालेज के पूर्व प्रवक्ता एवं पत्रकार स्व० व्यास मुनि पाण्डेय की 12 वी0 पूण्यतिथि शिद्दत के साथ मनाने के साथ ही निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 300 लोगों का आंखों की जांच कर दवा वितरित की गई।
स्वर्गीय वंशराज सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सखवनियां के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम में 300 नेत्र रोगियों की जांच कर आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाएं भी दी गई। जांच के दौरान 60 रोगियों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। स्व० श्री पाण्डेय वंशराज सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक भी रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने स्व०पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय शिक्षक के साथ एक समाजसेवी भी थे। उनके पुत्र कृष्णमोहन पाण्डेय द्वारा उनकी स्मृति को जीवंत कर समाज सेवा का संकल्प एक पूनीत कार्य है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने फीता काटकर निःशुल्क शिविर का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेष उपाध्याय ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की सराहना की। अखण्ड ज्योति आई हास्पिटल मस्तीचक सारण बिहार की टीम द्वारा आपरेशन के लिए राजमंगल गुप्ता नेबूलाल अख्तर आदि सहित 60 रोगियों को चिन्हित किया गया। जिनके आपरेशन के मार्ग व्यय व 40 दिन की दवा हास्पिटल के द्वारा दिया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक कृष्ण मोहन पाण्डेय ने अतिथियो सहित समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा०चन्द्रभूषण सिंह भाजपा नेता विजय शुक्ला जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह कहरवार पूर्व शाखा प्रबंधक देवेन्द्र राय राजेन्द्र शर्मा पारसनाथ मिश्र चन्द्रशेखर पाण्डेय मनीष यादव विरेंद्र यादव अशोक सिंह रामचन्द्र कुशवाहा ओमप्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

