गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, जंगल में फेंकी लाश

गन्ने के खेत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, जंगल में फेंकी लाश

मेरठ। मेरठ के सरधना क्षेत्र में कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में गन्ने के खेत में गुरुवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। हालात को देखते हुए युवती की हत्या करने के बाद शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला शव

ग्रामीणों ने गुरुवार को कुशावली और ज्वालागढ़ गांव के बीच जंगल में सड़क किनारे गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके।

अभी नहीं हो सकी युवती की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के गांवों में युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *