एक्शन ड्रामा भोगी के साथ लौट रहे शर्वानंद, 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी फिल्म
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता शर्वानंद जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म भोगी लेकर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को इसका पहला लुक पोस्टर जारी किया और साथ ही रिलीज डेट भी बताई। अभिनेता शर्वानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, कुछ आग ऐसी होती है, जो जलाती नहीं, बल्कि सच सामने लाती है।
फिल्म भोगी एक जबरदस्त और जोशीला शरवा संपथ ब्लड फेस्ट है। भोगी 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 1960 के दशक के उथल-पुथल भरे समय पर आधारित होगी। फिल्म को नॉर्थ तेलंगाना और महाराष्ट्र के बॉर्डर के एक गांव की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है।
फिल्म की खास बात है कि इसमें दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी। जहां अनुपमा परमेश्वरन लीडिंग लेडी के रोल में होंगी, वहीं डिंपल हयाती भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी। यह शर्वानंद के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में वे निर्देशक संपत नंदी के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही, यह उनकी पहली पैन-इंडिया फिल्म है।
यह एक बड़े बजट वाली फिल्म है, जिसमें शानदार तकनीकी टीम काम कर रही है। प्रोडक्शन डिजाइन किरण कुमार मन्ने ने किया है, सिनेमैटोग्राफी सौंदर राजन एस ने की है, और म्यूजिक भीम्स सेसिरोलियो ने कंपोज किया है। यह शर्वानंद की 38वीं फिल्म है, जिसमें वे एक दमदार अवतार में दिखेंगे। उन्होंने 2004 में फिल्म ऐधो तारीखू से शुरुआत की और प्रस्थानम, रन राजा रन, मल्ली मल्ली इदी रानी रोजु और शतमानम भवति जैसी सफल फिल्मों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई।
००
रामायण की रिलीज डेट का एलान, दिवाली से दो दिन पहले आएगी थिएटर्स में, फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर आउट
नितेश तिवारी की रामायण के निर्माताओं ने आखिरकार इसकी रिलीज डेट का एलान कर ही दिया. नमित मल्होत्रा की इस फिल्म का पहला भाग दिवाली से दो दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगा. घोषणा के साथ ही, निर्माताओं ने फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर भी जारी किया है, जिससे दर्शकों को रिलीज से पहले फिल्म की एक नई झलक देखने को मिलेगी.
आम डब किए गए ट्रेलरों के विपरीत, अंग्रेजी एडिशन में कैरेक्टर अंग्रेजी संवाद बोलते हुए दिखाई देते हैं. नमित मल्होत्रा ने पहले भी कई भाषाओं के दर्शकों के लिए रामायण का पॉपुलर करने के लिए उचित तकनीक का उपयोग करने की बात कही थी.
सोनी पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिलीज की तारीख की घोषणा की. पहला भाग 6 नवंबर, 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास आने की उम्मीद है. रामायण: भाग 2 की रिलीज की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.
जुलाई 2026 में पहली बार जारी किए गए ट्रेलर की शुरुआत यश द्वारा अभिनीत रावण के तीनों लोकों का स्वामी घोषित करने और फिर पूरे भूभाग में विनाश मचाने से होती है. इसके बाद भगवान विष्णु संतुलन बहाल करने के लिए राम का अवतार लेते हैं.
इस फुटेज में रणबीर कपूर को राम के रूप में दिखाया गया है, जो सीता (साई पल्लवी द्वारा अभिनीत) से विवाह करने से पहले अपनी प्रजा की रक्षा करते हैं. कहानी में नाटकीय मोड़ तब आता है, जब राम को 14 वर्ष के वनवास की सजा सुनाई जाती है. सीता और लक्ष्मण (रवी दुबे द्वारा अभिनीत) उनके साथ वनवास जाते हैं, इससे पहले कि रावण सीता का अपहरण कर ले, अच्छाई और बुराई के बीच महाकाव्य संघर्ष की पृष्ठभूमि तैयार हो जाती है.
इससे पहले द डायरेक्ट से बात करते हुए रणबीर कपूर ने भारत के सबसे पूजनीय महाकाव्यों में से एक को सिर्फ दो फिल्मों में रूपांतरित करने की चुनौती पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा, सच कहूं तो रामायण की कहानी बताने के लिए शायद 10 भागों वाली फिल्म की जरूरत होगी, लेकिन दो भागों में इसे छोटे रूप में पेश करना बहुत मुश्किल था.
अभिनेता ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि आधुनिक दर्शकों से जुडऩे के लिए महाकाव्य को मॉडर्न बनाने आवश्यकता है. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि रामायण जैसी कहानी को इसकी आवश्यकता है. मेरा मानना है कि यह ग्रंथ 4,000 वर्षों से अधिक समय से प्रासंगिक है. भगवान राम विश्वभर में लाखों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं और मुझे लगता है कि इसमें साहस, बुराई पर अच्छाई की जीत, सत्य, क्षमा, करुणा, अहंकार जैसे विषयों पर जो कुछ भी कहा गया है, वह जीवन का एक सबक है.
००
शाहरुख खान की किंग का जलवा, 50 करोड़ में म्यूजिक राइट्स की भारी-भरकम डील
पठान जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर देने के बाद शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद आगामी एक्शन-थ्रिलर किंग के लिए फिर साथ आए हैं। इस पैन-इंडिया फिल्म को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है, वहीं चर्चा है कि इसके म्यूजिक राइट्स जी5 म्यूजिक ने 50 करोड़ की शानदार कीमत पर खरीद लिए हैं, जो हाल के समय के सबसे बडे सौदों में से एक है।
म्यूजिक राइट्स की खबरों पर जी5 एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है, पर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।
पुनीत गोयनका ने बताया, मैं कीमतों पर टिप्पणी नहीं करता। डील अभी साइन नहीं हुई है। संगीत सदाबहार होता है। सात वर्षों में जी5 म्यूजिक ने निर्माताओं को जितनी रॉयल्टी दी है, उतनी किसी कंपनी ने नहीं दी होगी। हम कमाई साझा करना पसंद करते हैं।
मोटे दामों पर म्यूजिक डील हासिल करने वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें आगामी फिल्म रामायण भी शामिल है। इसके म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने खरीदे हैं, जिसमें हैंस जिमर और एआर रहमान का संगीत है।
खबरों के मुताबिक, टी-सीरीज ने इस फिल्म के दोनों भागों के लिए 75 करोड़ का एडवांस दिया है।
टी-सीरीज ने इससे पहले धुरंधर: द रिवेंज और पुष्पा 2 के म्यूजिक राइट्स भी 54 करोड़ और 50 करोड़ की मोटी कीमत में खरीदे थे।
किंग में संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर गानों की जिम्मेदारी संभाल रही है, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर बैकग्राउंड स्कोर और थीम म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे।
उनके अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म दिसंबर, 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
००
दुलकर सलमान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बनेगा सीक्वल, निर्देशक ने की पुष्टि
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर 2024 में रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में 114 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हुए खुद को ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल किया और गद्दार पुरस्कार के तहत तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान भी हासिल किया। ताजा अपडेट है कि निर्देशक वेंकी अटुलुरी इसका सीक्वल लाने की योजना बना चुके हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने इसकी पुष्टि की और कहा कि परियोजना को साकार करने में थोड़ा समय लगेगा।
निर्देशक अपनी अगली फिल्म विश्वनाथ एंड संस के बारे में बातचीत कर रहे थे, जिसमें सूर्या मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
इस दौरान लकी भास्कर 2 से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, लकी भास्कर का सीक्वल मेरी आने वाली फिल्मों की सूची में है। इसके लिए मुझे कुछ साल चाहिए क्योंकि इससे पहले मेरी 2 और फिल्में हैं। लकी भास्कर 2 एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मुझे कई तरह से निभाना होगा।
उन्होंने आगे कहा, सीक्वल मैं 2 साल में शुरू करूंगा। उससे पहले, मैं धनुष सर की फिल्म करूंगा, जो एक पुलिस कहानी है, और एक और फिल्म डिज्नी और होम अलोन जैसी बच्चों की फिल्म होगी।
लकी भास्कर 1980-1990 के दशक के बॉम्बे (मुंबई) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसकी कहानी एक आम इंसान के लालच, समझदारी और बैंक घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, टीकू तलसानिया और सूर्या श्रीनिवास समेत कई कलाकार भी मौजूद हैं।
००
आवारापन 2 ने रचा इतिहास, 100 करोड़ कमाने वाली इमरान हाशमी की सोलो फिल्म बनी
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह अभिनेता के करियर की पहली सोलो फिल्म बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले उनकी किसी भी सोलो फिल्म ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की थी। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और विशेष भट्ट फिल्म्स द्वारा निर्मित, आवारापन 2 2007 में इसी नाम से आई फिल्म का सीक्वल है। आइए इसके ताजा कलेक्शन पर नजर डालें।
सैकनिल्क के मुताबिक, आवारापन 2 ने रिलीज के 5वें दिन (मंगलवार) 9.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इससे पहले, फिल्म का चौथे दिन कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये था, जबकि वीकेंड और ओपनिंग डे पर इसने 81.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इस तरह बॉक्स ऑफिस पर कुल 100.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के साथ फिल्म 120.33 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विश्व स्तर पर आवारापन 2 ने कुल 144.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
आवारापन 2 की सफलता ने इमरान को फिल्मों से 100 करोड़ कमाने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल किया है।
साथ ही, उनकी पिछली फिल्मों द डर्टी पिक्चर (80 करोड़), बादशाहो (78 करोड़), और राज 3 (70 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
चूकि फिल्म की रिलीज को सिर्फ 5 दिन हुए हैं और आने वाले सयम में कई और करिश्मा देखने को मिल सकता है।
फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी मुख्य किरदारों में हैं।
००
बंटवारा 1947 की कमाई में 5वें दिन बढ़त, फिर भी बजट निकालने से कोसों दूर
सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित यह भावनात्मक कहानी है जिसने रिलीज से पहले खूब चर्चा बटोरी थी, लेकिन रिलीज के बाद इसका खास असर नजर नहीं आ रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं और आंकड़ों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। इसके बावजूद यह अपने कथित बजट 150 करोड़ को वसूलने में काफी दूर है। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, सनी की फिल्म ने 5वें दिन (मंगलवार) 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह आंकड़े चौथे दिन (2 करोड़) के मुकाबले 12.5 प्रतिशत ज्यादा हैं।
वीकेंड की कमाई देखें, तों इसने तीसरे दिन 7.25 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और पहले दिन 5.75 करोड़ कमाए थे। इसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विश्व स्तर पर फिल्म ने सिर्फ 43.29 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो काफी निराशाजनक माने जा रहे हैं।
आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित बंटवारा 1947 को बनाने में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा आया, लेकिन यह 5 दिनों में अपनी लागत का सिर्फ 24.5 प्रतिशत वसूल पाई है।
खुद सनी अपनी पिछली फिल्मों बॉर्डर 2 (करीब 341 करोड़) और गदर 2 (करीब 525.45 करोड़) का रिकॉर्ड तोडऩे से वंचित रह गए। ऐसे में फिल्म के फ्लॉप होने का खतरा बढ़ गया है।
फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल समेत कई सितारे हैं।
००
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली का दशहरा पर होगा कब्जा, तय हुई रिलीज तारीख
इस साल की शुरुआत में यामी गौतम की फिल्म नई नवेली का ऐलान हुआ था। 2021 में आई भूत पुलिस के बाद, यह दूसरा मौका होगा जब अभिनेत्री को हॉरर कॉमेडी में देखा जाएगा। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय की प्रोडक्शन कंपनी कलर येलो के बैनर तले अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के सहयोग से किया गया है, जो उनका पहला आपसी सहयोग है। निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नई नवेली को दशहरा, 2026 पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एमजीएम स्टूडियोज के एसवीओडी ओरिजिनल्स के निदेशक निखिल मधोक ने कहा, जब हमने नई नवेली को बनते देखा, तो तुरंत ही सबको यह एहसास हो गया कि यही दशहरा की सबसे बेहतरीन फिल्म है। कोई और तारीख इसके लिए उपयुक्त नहीं होती। उम्मीद है कि फिल्म त्योहारों के दौरान पारिवारिक दर्शकों की पहली पसंद बनेगी।
मधोक ने आगे बताया कि यामी और अन्य सहायक कलाकारों ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है। अभिनेत्री इसमें बिल्कुल अलग तरह का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।
बता दें, नई नवेली भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित एक हॉरर कॉमेडी है, जिसकी शूटिंग इसी साल फरवरी से शुरू हुई थी।
फिल्म में यामी से पहले कृति सैनन को लिया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बन सकी थी।
००
अनुपमा परमेश्वरन का खुलासा- मासिक धर्म पर शर्मिंदा करता था, औरत होने पर आती थी घिन
दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने अपने 2 साल लंबे जहरीले रिश्ते पर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पूर्व प्रेमी ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताडि़त किया। अनुपमा के मुताबिक, उनका एक्स-बॉयफ्रेंड उनके मासिक धर्म को लेकर अक्सर उन्हें शर्मिंदा करता था। अभिनेत्री ने कहा कि कभी उनका सपना 11 बच्चों की मां बनने का था, लेकिन इस रिश्ते में मिले जख्मों के बाद अब वो कभी मां नहीं बनना चाहतीं।
अनुपमा बोलीं, मैं एक ऐसी स्थिति में थी, जहां मुझे अभिनेत्री होने पर शर्म महसूस कराई जाती थी। मुझे अपने आत्मविश्वासी होने, महिला होने और यहां तक कि अपने मासिक धर्म आने पर भी शर्मिंदा किया जाता था। पीरियड्स का चाहे पहला दिन हो, पांचवां, 10वां, 15वां, 20वां या फिर 25वां दिन… अगर मैं उसकी किसी गलती पर सवाल उठाती तो वो बात टालने के लिए बस यही कहता ओह, तुम्हें पीएमएस हो रहा है, तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं।
अनुपमा ने आगे कहा, उसके इन तानों की वजह से मुझे खुद पर बहुत शर्म महसूस होने लगी थी। मैं कभी 11 बच्चों की मां बनने का सपना देखती थी, लेकिन अब मैं बच्चे ही नहीं चाहती। मुझे अपने औरत होने और अपनी उपलब्धियों तक से घिन महसूस होने लगी थी।
अनुपमा ने इस 2 साल के रिश्ते को मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा का खौफनाक दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान वो खुद को पूरी तरह खो चुकी थींं।
सोशल मीडिया पर अनुपमा के पूर्व प्रेमी की पहचान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री ने सार्वजनिक रूप से उनका नाम नहीं लिया है।
कई लोगों से उनका नाम जोड़ा गया, पर अभिनेत्री ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि अनुपमा मुख्य रूप से तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2015 में ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म प्रेमम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
००
अपने बच्चे में छिपी प्रतिभा पहचानना चाहते हैं? इन 5 तरीकों को अपनाएं
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अपनी खासियत को पहचानें और उसे निखारें। बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानना एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन सही दिशा-निर्देश और प्रयासों से यह संभव है। इस लेख में हम कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने बच्चे की खासियत को पहचान सकते हैं और उसे विकसित करने में मदद कर सकते हैं। इससे आपका बच्चा आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकेगा।
बच्चों की रुचियों का करें अवलोकन
बच्चों की रुचियों का अवलोकन करना बहुत जरूरी है। उन्हें अलग-अलग गतिविधियों में शामिल करें, जैसे कला, संगीत, खेल या विज्ञान।
इससे आपको यह पता चलेगा कि कौन-सी गतिविधि में उनका मन लगता है और वे किस चीज में ज्यादा आनंद लेते हैं। उनके साथ समय बिताकर उनकी पसंदीदा गतिविधियों पर चर्चा करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
इससे आप उनके जुनून को समझ सकेंगे और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दे सकेंगे।
खेल-कूद में भागीदारी बढ़ाएं
खेल-कूद बच्चों के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं होता, बल्कि यह उनकी मानसिक और शारीरिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। अलग-अलग खेलों में भाग लेकर बच्चे टीमवर्क, अनुशासन और समर्पण जैसी जरूरी बातें सीखते हैं।
इसके अलावा खेल-कूद से उनकी शारीरिक फिटनेस भी बनी रहती है। बच्चों को अलग-अलग खेलों का अनुभव कराने से उनकी रुचियां और क्षमताएं खुलकर सामने आती हैं, जिससे आप उनकी प्रतिभा को पहचान सकते हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों पर दें ध्यान
पढ़ाई जरूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना भी अहम है। संगीत, डांस, पेंटिंग या लेखन जैसी गतिविधियां बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ाती हैं और उनकी सोचने की क्षमता को विकसित करती हैं।
इन गतिविधियों से बच्चे अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाते हैं और उनकी आत्मविश्वास भी बढ़ती है। इसके अलावा रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
तकनीकी ज्ञान दें अहमियत
आजकल तकनीकी ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। बच्चों को कंप्यूटर, टैबलेट या मोबाइल फोन का सही उपयोग सिखाना चाहिए।
प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या वीडियो एडिटिंग जैसी तकनीकी गतिविधियां उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इससे वे नई चीजें सीखते हैं और उनकी समस्या समाधान करने की क्षमता भी बढ़ती है।
तकनीकी ज्ञान से बच्चे न केवल आज की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, बल्कि भविष्य में भी सफल हो सकते हैं।
सामाजिक गतिविधियों में करें भागीदारी
सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना बच्चों को मिलनसार बनाता है और उनकी बातचीत की क्षमता को सुधारता है। स्कूल, क्लब या समाज सेवा जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर बच्चे नए दोस्त बनाते हैं, अपनी भावनाओं को साझा करते हैं और दूसरों की मदद करना सीखते हैं।
इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाजिक रूप से जागरूक होते हैं। इन सभी तरीकों से आप अपने बच्चे की छिपी प्रतिभा को पहचान सकते हैं और उसे निखार सकते हैं।
००
सर्दी-जुखाम होने पर नहीं आता किसी चीज का स्वाद? आजमाएं ये 5 असरदार सुझाव
सर्दी-जुखाम एक वायरस से होने वाली बीमारी है, जो नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करती है। यह आपको बहुत कमजोर महसूस कराती है। इसके चलते आपको खाना खाने का मन नहीं करता और अगर आप कुछ खाते भी हैं तो उसका स्वाद भी ठीक से महसूस नहीं होता। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे, जिन्हें आजमाकर सर्दी-जुखाम के दौरान बिना स्वाद के भी खाना खाने का मन बना सकते हैं।
अदरक का करें सेवन
अदरक में ऐसे गुण होते हैं, जो गले और नाक की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही अदरक ताजगी का एहसास दिला सकती है।
लाभ के लिए अदरक की चाय बनाकर पिएं या फिर अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े पर शहद डालकर खाएं। अदरक के सेवन से अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।
इसके सेवन से गले का दर्द ठीक हो सकता है, खराश दूर हो सकती है और राहत मिल सकती है।
पिएं नींबू पानी
नींबू में विटामिन-सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सर्दी-जुखाम के लक्षणों से राहत दिला सकता है। इसके अलावा नींबू पानी पीने से गले की खराश और नाक के बंद होने की समस्या भी दूर हो सकती है।
लाभ के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर उसका सेवन करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
लहसुन को डाइट में करें शामिल
लहसुन में ऐसे तत्व होते हैं, जो सर्दी-जुखाम के कारण शरीर में हुई सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन का सेवन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर सर्दी-जुखाम के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिला सकता है।
लाभ के लिए लहसुन की कली को बारीक काटकर एक गिलास पानी में मिलाएं और उसका सेवन करें। इसे व्यंजनों में शामिल करना भी एक अच्छा तरीका है।
शहद और दालचीनी का मिश्रण बनाकर खाएं
दालचीनी में ऐसे गुण होते हैं, जो गले की खराश को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर सर्दी-जुखाम के कारण होने वाली समस्याओं से राहत दिला सकती है।
लाभ के लिए एक चम्मच शहद में थोड़ी दालचीनी पाउडर मिलाकर खाएं। दालचीनी के अन्य फायदे भी हो सकते हैं।
आप चाहें तो इसकी गर्मा-गर्म चाय बनाकर भी पी सकते हैं या इसे खाने में मिला सकते हैं।
पुदीने की चाय बनाकर पिएं
पुदीने में ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ नाक बंद होने की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। इसके अलावा पुदीने की चाय पीने से मुंह का स्वाद भी बदल सकता है।
लाभ के लिए पुदीने की चाय बनाकर पीएं। इसके लिए पानी में पुदीने की पत्तियां डालकर उबालें, फिर इस मिश्रण में स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
पुदीने के अन्य फायदे भी हो सकते हैं।
००
(20कैप्शन01)आज का वर्ग पहेली।
(20कैप्शन02)आज का सोडूकू।
(20कैप्शन03)यामी गौतम की फिल्म नई नवेली का दशहरा पर होगा कब्जा, तय हुई रिलीज तारीख।
(20कैप्शन04)अनुपमा परमेश्वरन का खुलासा- मासिक धर्म पर शर्मिंदा करता था, औरत होने पर आती थी घिन।
(20कैप्शन05)अपने बच्चे में छिपी प्रति
भा पहचानना चाहते हैं? इन 5 तरीकों को अपनाएं।
(20कैप्शन06)सर्दी-जुखाम होने पर नहीं आता किसी चीज का स्वाद? आजमाएं ये 5 असरदार सुझाव।

