दो दिवसीय स्टेट रोलबॉल प्रतियोगिता शुरू, लखनऊ का मिलाजुला प्रदर्शन

दो दिवसीय स्टेट रोलबॉल प्रतियोगिता शुरू, लखनऊ का मिलाजुला प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। दो दिवसीय स्टेट रोलबॉल चैम्पियनशिप के पहले दिन लखनऊ की टीम का प्रदर्शन मिलजुला रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने किया। रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।
मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों, रेफरी से परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने खेलो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से न सिर्फ अपना बल्कि प्रदेश व देश का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं। वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार खेलो को बहुत बढ़ावा दे रही है, खिलाड़ी की सुविधा के लिए भी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यही नहीं खेल कोटा के अंतर्गत खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बाद सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव संतोष श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल ने संयुक्त रूप से बताया कि चौक स्टेडियम में चल रही है प्रतियोगिता में 17वी जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे पूरे प्रदेश के अलग अलग नगरो की 25 टीमें बालक और बालिका वर्ग में प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न टीम के बीच लीग मैच खेले गए। लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि पहले दिन खेल के दौरान खिलाड़ियों ने स्पीड व बैलेंसिंग का जबरदस्त प्रदर्शन किया। लखनऊ की लड़कियों ने लीग में अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
चौक स्टेडियम के क्रीड़ा अधिकारी मशर्रत खा व लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव मंजू श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, डॉ अभय, आदित्य बाजपेयी, प्रकाश मिश्रा, सविता सिंह, सुनील शुक्ला, प्रशांत पांडेय, सिराज अहमद, रणविजय त्रिपाठी, राजेश कुमार सिंह, मनीष वर्मा, रामगोपाल, अनंत सिंह तोमर आदि गणमान्य लोग खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *