लेखपाल ने बरसात से हुई क्षति का किया भौतिक निरीक्षक
मीरजापुर। लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया विकास खंड क्षेत्र में बरसात से प्रभावित हुए लोगों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। तेज बारिश के चलते गिरे मकान एवं फसल नुकसान का रविवार को निरीक्षण करते हुए लेखपाल ने पवारी कला ग्राम सभा में पूर्व में हुई बरसात के कारण कई स्थानों पर मकान के क्षति पहुंचने का निरीक्षण करते हुए शासन के मानक के आधार पर उचित रेट मुआवजा गिरे हुए मकान लाभार्थीयो को उपलब्ध कराया जाएगा का आश्वासन दिया।

