देश की उपासना समाचार पत्र
मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा
मुम्बई/वसई:
वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में रेंज ऑफिस के पास एचडीएफसी बैंक के सामने विश्वकर्मा अल्युमिनियम वर्क्स का भव्य उद्घाटन धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं विश्वकर्मा संस्था वसई के अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा (राजू भाई) ने परिवार, मित्रों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। शाम तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रतिष्ठान के संचालक राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें अल्युमिनियम एवं फर्नीचर के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अल्युमिनियम, ग्लास, फर्नीचर एवं संबंधित कार्यों में बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने का उनका प्रयास रहेगा।

समारोह के दौरान एकार्थी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर विश्वकर्मा संस्था वसई के उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा, एकार्थी फाउंडेशन नायगांव के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष बच्चन विश्वकर्मा, पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने संचालक राजेंद्र विश्वकर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यवसाय की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

