संगठन को मजबूत और ऊर्जावान बनाना ही सृजन अभियान का लक्ष्य: जोशी जैदपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक

संगठन को मजबूत और ऊर्जावान बनाना ही सृजन अभियान का लक्ष्य: जोशी
जैदपुर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक

बाराबंकी। संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पंचायत सभागार में हुई। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एआईसीसी सदस्य सीपी जोशी, सांसद तनुज पुनिया, पीसीसी सदस्य ममता चौधरी, आरती बाजपेयी और आदर्श त्रिपाठी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि किसी भी संगठन या समूह में जब तक जोश और संघर्ष करने की क्षमता नहीं होगी, तब तक वह किसी भी चुनौती का मुकाबला नहीं कर सकता। स्वस्थ और ऊर्जावान संगठन के बूते बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत, ऊर्जावान और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत से जुटना ही संगठन की पहचान है। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि वर्ष 2024 में संगठन ने अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करते हुए बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में विजय हासिल की। इसमें समाजवादी संगठन का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि अब संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को और अधिक मजबूत, ऊर्जावान तथा संघर्षशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जैदपुर विधानसभा के कार्यक्रम के बाद सांसद आवास ओबरी में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जिले में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ और गांव स्तर तक संगठन को स्वस्थ, सक्रिय और मजबूत बनाना है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी, पीसीसी सदस्य आरती बाजपेयी, आदर्श त्रिपाठी, नीरज सिंह, मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा फोटोवाला, संतशरण वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरख, अरविंद वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर, जैदपुर नगर अध्यक्ष हसीम अंसारी, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव, श्रवण कुमार रावत, अजीत वर्मा, देवेंद्र सिंह मोनू, मोहम्मद इजहार, जसवंत वर्मा, राम हरख रावत, आलम सभासद जैदपुर, महेंद्रपाल वर्मा, नफीस नगर अध्यक्ष सतरिख, रिंकू सोनी, मोहम्मद जीशान, सोशल मीडिया प्रभारी जलालुद्दीन गुड्डू, बीरेंद्र यादव, आरडी राव, अमरनाथ मिश्रा, अफाक अहमद समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *