अयोध्या जनपद के अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राम घाट स्थित खाले का पुरवा के रहने वाले खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी रेल रोको आंदोलन में शामिल होने के लिए अपने समर्थको के साथ घर से निकलते ही पुलिस टीम में रायगंज चौकी इंचार्ज राम प्रकाश मिश्रा अपने हमराहियो के द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया ज़िला अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में अन्नदाताओं को गाड़ी से कुचलने के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफा सरकार ने नही ले रही है इससे साबित होता है सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है मुझे हाउस अरेस्ट करने से ये आन्दोलन समाप्त नहीं होगा आने वाले 2022के चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा इस अवसर पर राज कपूर , अमर जीत पवन कुमार, जगजीवन श्रीचंद रीता शामिल रहे|

