आगामी त्योहारों को लेकर गंभीरपुर थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न

आगामी त्योहारों को लेकर गंभीरपुर थाने पर शांति समिति की बैठक संपन्न
आजमगढ़ 24 अगस्त (आर एन एस)आगामी पर्व बारा वफात, ईद-मिलादुन्नबी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को गंभीरपुर थाना परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने की।बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने लोगों से सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों तथा जुलूस के निर्धारित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखेगी।बैठक में समाजसेवियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा आगामी आयोजनों की व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव भी रखे। थानाध्यक्ष ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रधान ईश्वर, प्रधान मोहन सरोज, इकबाल अहमद, फैजुल्लाहपुर प्रधान दिनेश कुमार, गंभीरपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, एसआई योगेश सरोज, विपिन द्विवेदी, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रधान रविंद्र गुप्ता, गुफरान अहमद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *