एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा को समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाओं, उत्कृष्ट उपलब्धियों और प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली के होटल सम्राट में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ग्लोबल अचीवर्स काउंसिल की ओर से डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्लोबल अचीवर्स काउंसिल के चेयरमैन आर. सेल्वम ने डॉ. शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और समाजसेवा की यात्रा समुदायों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने ग्लोबल अचीवर्स काउंसिल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समाज और मानवता के व्यापक हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने पुरस्कार के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए समाजहित और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह में डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में भी शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए कई गणमान्य एवं सम्मानित अतिथि मौजूद रहे।
डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा को मिले इस सम्मान पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *