ईद मिलादुन्नबी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
मिल्कीपुर-अयोध्या। ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिहारन, करमडांडा, सारी, तकिया, खजूरी मिर्जापुर, मेहदौना, बारुन बाजार आदि में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह पर जुलूस निकाले गए और लंगरे रसूल का आयोजन किया गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया। क्षेत्र के बारुन चौराहे पर गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली। यहां जगत कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा पर पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के नेतृत्व में जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य स्वागत किया गया और लोगों को जलपान कराया गया। यहां राजकुमार यादव ने पैगंबर मोहम्मद साहब बारे में कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी, मौलाना असलम रजा, रविउल्ला खान, नौशाद खान, महताब खान शिब्लू, दिलीप दुबे, राजेंद्र शर्मा, गुलजार खान, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। खिहारन में जुलूस की अगुवाई कर रहे मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने कहा कि हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब ने सदैव इंसानियत और नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने गरीबों की मदद करने और दूसरों की सहायता करने की नसीहत दी। जुलूस-ए-मोहम्मदी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्लंगरे रसूलश् का आयोजन भी हुआ, खिहारन गांव में कमाल अहमद और सद्दीक अंसारी के यहां यह आयोजन किया गया। यहां पर वकार अहमद, मुमताज अहमद, शान मोहम्मद खान, अदनान खान, सुल्तान खान, इश्तियाक अंसारी, अब्दुल हकीम, हफीज सलमानी, जीशान सलमानी, सगीर खान, इलियास खान, रेहान खान, इरफान खान, मोहम्मद शब्बीर कुरैशी, सगीर अंसारी, सलीम खान, मौलवी नियाज अंसारी समेत कई अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा खजूरी मिर्जापुर से निकले जुलूस में हाजी मोहम्मद असरार, मोहम्मद निजाम, दिलशाद खान, फरीद खान फौजी, सद्दाम खान, शकील खान, शमशेर खान, इमरान खान, ताज मोहम्मद और सलमान खान शामिल थे। तथा करमडांडा से निकले जुलूस में एडवोकेट इकलाख खान, मंजूर अहमद और मकसूद अहमद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

