आईटी क्षेत्र में अन्वेष तिवारी ने अयोध्या का नाम किया रोशन
-अन्वेष को महाराष्ट्र सरकार ने आईटी क्षेत्र में भारत में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया अवार्ड
सोहावल-अयोध्या। जनपद के सोहावल क्षेत्र पिरखौली गांव के निवासी भाजपा नेता कप्तान तिवारी के भतीजे इंजीनियर डा. अन्वेष तिवारी ने भारत देश के आईटी सेक्टर में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। पच्चीस अगस्त को मुंबई के ताज होटल में महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आईटी क्षेत्र एआई आर्टिफिशियल कंप्यूटर टेक्नोलाजी में भारत में बेहतर प्रदर्शन करने पर एआई एन्ड डीप टेक अवार्ड देकर सम्मानित किया यह डीप टेक स्टार्टअप अवार्डश् उन्नत और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों जैसे आर्टिफिशियल,इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स,क्वांटम कंप्यूटिंग,बायो टेक्नोलाजी और आईटी के क्षेत्र में असाधारण काम करने वाले स्टार्टअप को दिया जाता है। यह पुरस्कार उन नवोन्मेषी उद्यमों और स्टार्टअप को सम्मानित करता है जो विज्ञान और तकनीक की मदद से वैश्विक स्तर पर उद्योगों और समाज को बेहतर बना रहे हैं। भारत सरकार और स्टार्टअप इंडिया द्वारा डीप टेक स्टार्टअप चौलेंज और नैसकाम इमर्ज पचास जैसे कार्यक्रमों के तहत इन तकनीकों को बढ़ावा दे रहा है। पुरस्कार व वित्तीय सहायता भी भारत सरकार द्वारा दिया जा रहा है। अन्वेष तिवारी नें एमसीए,एमटेक पीएचडी, की डिग्री हासिल कर आईटी क्षेत्र में इंडिया से लेकर विदेश तक देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

