अयोध्या में 52 सौ वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस फायर स्टेशन

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
भगवान श्री राम की धर्मनगरी अयोध्या में हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को देखते हुए इसे पर्यटन के क्षेत्र में आधुनिक रूप से विकसित किया जा रहा है।जिसके चलते केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा इसे देश के सबसे खूबसूरत धार्मिक नगरी बनाने की है।सूत्र के मुताबिक वहीं अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या को देखते हुए शासन ने अयोध्या में नया अग्निशमन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है।इसके निर्माण से अयोध्या व आसपास आग से होने वाली दुर्घटनाओं पर शीघ्र काबू पाया जा सकेगा।जिससे समय रहते आग से जन व धन दोनों को बचाया जा सके।मालुम हो कि इसके लिए सरकार ने राम नगरी अयोध्या स्थित मणि पर्वत के पास 52 सौ वर्ग मीटर जमीन भी अग्निशमन विभाग को उपलब्ध करा दी है।जिसमे यहाँ पर बनने वाला  फायर स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।जिससे आसपास अग्निकाण्डो को त्वरित काबू किया जा सके।वहीं, शहर के बीच में स्थापित कोतवाली अयोध्या को भी निर्मित होने वाले फायर स्टेशन के सामने स्थानांतरित किया जाएगा।सूत्र के मुताबिक इसके लिए उसे भी चार हजार वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कर दी गई है।मालूम हो कि बहुत दिनो से अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के साथ यहां पर एक आधुनिक फायर स्टेशन स्टेशन की आवश्यकता जताई जा रही थी। इसको देखते हुए अब शासन ने निर्णय लिया है।शासन द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार अयोध्या शहर के बाग विजैसी इलाके में नजूल की 52 सौ वर्ग मीटर जमीन अग्निशमन विभाग को निशुल्क आवंटित की गई है।यहां पर दो यूनिट का फायर स्टेशन का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ होगा।इस नवनिर्मित होने वाले भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इसमें प्रशासनिक भवन, बैरक, स्वीपर रूम, चौकीदार कक्ष भी होगा।वही कर्मचारियों के लिए आवास की भी सुविधा यहां उपलब्ध रहेगी।परिसर में दमकल वाहन खड़ा करने की पर्याप्त व्यवस्था होगी।पानी भरने के लिए नलकूप की बोरिंग भी कराई जाएगी। फायर स्टेशन में आग से बचाव के व्यापक इंतजाम होंगे।आग बुझाने के हाईटेक यंत्र होने से किसी भी हादसे से निपटा जा सकेगा।वही उन्होंने बताया कि कहा कि, सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को देखते हुए पूर्व में ही दोराही कुएं के पास एक अस्थाई फायर स्टेशन का निर्माण किया गया था।इसके अलावा परिसर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां हमेशा तैनात रहती हैं। वहीं, अब इस आधुनिक फायर स्टेशन बनने से मंदिर समेत पूरी अयोध्या व आसपास के इलाकों में आग से होने वाली दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा।इस स्टेशन के लिए भूमि आवंटित करने का पत्र प्राप्त हुआ है। धन आवंटित होते ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। शहर के मध्य में स्थित अयोध्या कोतवाली के भवन को अन्य किसी स्थान पर स्थापित करने की कवायद काफी दिनों से चल रही है। पूर्व में सरयू स्थित कच्चे घाट पर नई कोतवाली बनाने के लिए प्रयास भी किया गया।अब इसका निर्माण बाग विजैसी में किया जाएगा। इसके लिए फायर स्टेशन के लिए दी गई जमीन के सामने करीब चार हजार वर्ग मीटर जमीन पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है।यहां पर आवासीय, कार्यालय, बैरक, पार्किंग व बंदी गृह का निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *