आठ मुकदमों वाले आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद
आजमगढ़ 27 अगस्त(आर एन एस)फूलपुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव पुलिस टीम के साथ ग्राम सदरपुर बरौली में मुड़ियार जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चन्दन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम खुटौली, थाना फूलपुर (32) को करीब 10:35 बजे गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 267/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चन्दन सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ फूलपुर थाने में आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी से संबंधित कुल आठ अभियोग दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

