ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के अथक प्रयास से ब्लॉक प्रांगण में अवैध कब्जे से हुआ खाली

अयोध्या।पूरा बाजार अयोध्या विकासखंड पूरा ब्लॉक के प्रांगण में बने सरकारी आवासों में पिछले कई सालों से पुलिस व अन्य दबंगों ने कब्जा जमा रखा था जिससे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूरा शिवेंद्र सिंह ने अपने अथक परिश्रम वा कानूनी प्रक्रिया से खाली कराकर ब्लॉक प्रांगण में बने कक्ष को ब्लाक कर्मचारियों को आवंटित कराया प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा ब्लॉक प्रांगण को ऐसे सजाया संवारा जा रहा है जो पूरे प्रदेश देश का नंबर वन ब्लॉक प्रांगण होगा जिसमें कर्मचारी पूरी ईमानदारी व आराम से कार्य कर सकें इस ब्लॉक को हर सुविधा से लैस किया जाएगा जैसे वाईफाई सीसीटीवी कैमरा बाहर से आने वाले कर्मचारियों के लिए ठहरने की व्यवस्था आदि जो पूरे प्रदेश का नंबर वन ब्लॉक होगा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हर मंगलवार और बुधवार को जनता दरबार लगाकर ब्लॉक प्रांगण में जनता की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान करते व  संबंधित कर्मचारियों से करवाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *