मुकदमा दर्ज कराने को भटक रही पीड़ित महिला

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक विधवा ने अपने गांव के कुछ लोगो पर छेड़खानी करते हुए पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। उंसका कहना है कि पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। महिला अपना मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रही है।
महिला का आरोप है कि बीते 19 अक्टूबर को सुबह 9 बजे वह गांव में मजदूर खोजने गयी थी कि उनके पट्टीदार छेड़छाड़ करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि चौरीचौरा पुलिस को उसी दिन तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। उल्टे विरोधियों की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो महिला की मदद जरूर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *