कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के बाद सभा स्थल का शुद्धिकरण किए जाने से कांग्रेसी नाराज
-दयानंद शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बाबा बाजार थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
रूदौली-अयोध्या। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान में कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा बाजार थाना पहुंच कर थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार आजाद को ज्ञापन देकर भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में दयानन्द शुक्ला ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से रैली स्थल को शुद्धिकरण के नाम पर धोया पोछा पूजा पाठ किया वह घोर निंदनीय है। छुआ छूत को बढ़ावा देने वाला दुूषित मानसिकता और दलित का अपमान करने वाला है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग दलित नेता का अपमान ही नहीं बल्कि पूरे दालि समाज का अपमान है। भाजपा नेताओं की इस प्रकार की गई हरकत से यह साबित हो गया है कि भाजपा दलित विरोधी है। भाजपा नेताओं ने इस प्रकार की हरकत करके देश के लाखों दलितों का अपमान किया है। कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने कहा यह मामला केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नहीं है।बल्कि देश के हर दलित व्यक्ति से सम्बंधित है।संविधान छुआ छूत को गैर कानूनी बनाता है।और यदि किसी व्यक्ति या समूह के साथ उसकी जाति के आधार पर ऐसा व्यवहार किया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने भाजपा और आर एस एस की विचार धारा पर हमला करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं उस सामाजिक सोच को दिखाती है। जिसमें दलितों को बराबरी और सम्मान देने के बजाय उन्हें अलग समझा जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव रणजीत सिंह, संजय तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला, रामकृष्ण शुक्ला, राम आशीष तिवारी, गौरव शुक्ला, मोबीन अहमद, चंद्र कुमार कौशल, सुशील तिवारी, पवन शुक्ला, हरिकेश मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।

