राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचेंगे हरीश द्विवेदी

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचेंगे हरीश द्विवेदी
-मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता ,रानीमऊ में होगा भव्य स्वागत
-ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ फूलों से होगा भव्य अभिनंदन,जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
रूदौली-अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पद ग्रहण करने के बाद प्रथम बार अयोध्या आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।जिले में प्रवेश करते ही रानीमऊ चौराहे पर डा0 अंबेडकर के बगल गुलशन धर्म कांटा परिसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने जिले की सीमा पर बैठक कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हरीश द्विवेदी के अयोध्या आगमन से पूर्व स्वागत की रणनीति पर विचार-विमर्श करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। इसी क्रम में रानीमऊ में स्वागत की जिम्मेदारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष/मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के नेतृत्व में सुनिश्चित की गई।इससे पूर्व गोसाईंगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने भी मवई ब्लॉक प्रमुख के साथ बैठक कर स्वागत को आवश्यक चर्चा की है।कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण माहौल की तैयारी की जा रही है। रानीमऊ में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के जुटने की संभावना है। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रथम अयोध्या आगमन को यादगार बनाने का संकल्प लिया है।बैठक में जिला महामंत्री अशोक कसौंधन, जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, रानीमऊ प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्र, संतोष जायसवाल,संतोष मिश्रा ,राजेश शर्मा प्रह्लाद वर्मा , संजय सिंह , दीपक शुक्ला , मो0 शाकिब सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *