कई दिन से फाल्ट के कारण लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रही लाइट

बिजली लाइन में फाल्ट आने से छह घंटे गुल रही बिजली

कई दिन से फाल्ट के कारण लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रही लाइट
जगतपुर । उमस भरी गर्मी में छह घंटे बिजली की कट रही। 33 हजार लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण उपभोक्ताओं को नहीं मिल सकी।
       रविवार को बिजली सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक गायब रही। जिससे लोगों के घरों में कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गए । जिसकी वजह से लोग पानी को तरस गए। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही की वजह से शनिवार शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक 33 हजार की लाइन फाल्ट हो गई जिसकी वजह से बिजली कटौती की गई। विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ रहा है । हाल ये है कि एक हफ्ते पहले तीन दिन लगातार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक 33 लाइन ठीक करने के लिए लगातार कटौती की गई । इसके बाद भी लाइन ठीक नहीं हुई। लगातार फाल्ट होने की वजह से इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में अवर अभियंता विद्युत चंद्रेश कुमार ने बताया कि 33 हजार लाइन में फाल्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाई फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *