राहुल के खिलाफ एफआईआर से भड़के कांग्रेस जनों का विरोध मार्च

राहुल के खिलाफ एफआईआर से भड़के कांग्रेस जनों का विरोध मार्च
प्रयागराज। शहर  कांग्रेस कमेटी व जमुनापार इकाई द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली में भाजपा तथा आरएसएस द्वारा जातिवादी अनुष्ठान मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्य सरकार के इशारे  पर उल्टे राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के विरोध में सोमवार सायं विरोध मार्च निकाला।
शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में पत्थर गिरजा धरना स्थल से सुभाष चौराहे तक मार्च में कांग्रेसजन दलित विरोधी मोदी /धामी सरकार मुर्दाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा वापस लो आदि नारे लगा रहे थे।
सुभाष चौराहे पर हुई सभा में कांग्रेसजनों ने कहा कि मामले में उत्तराखंड की धामी सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट द्वारा कथित शुद्धिकरण को सही ठहरना गंभीर मामला है। कांग्रेस जनों ने इसे भाजपा के छुआछूत और दलित विरोधी अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने और गिरफ्तारी की भी मांग की। सवाल किया कि भाजपा की जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कार्यवाही क्यों नहीं हुई। इन लोगों ने इसे अहंकार में डूबी मोदी और धामी सरकार की तानाशाही बताया। कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा के खिलाफ जारी रहेगी जो संविधान में निहित सामाजिक न्याय के मूल्य पर लगातार हमला करती है ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, विजय मिश्रा,संजय तिवारी, रजनीश सिंह रिशु , विनय दुबे, मुमताज़ अंसारी, राजेश राकेश,परवेज सिद्दीकी, अनिल पांडेय ,राम मनोरथ सरोज , सुष्मिता यादव, प्रतिमा त्रिपाठी, अफ़रोज़ अहमद,राजकुमार शुक्ला , अरशद अली , जितेंद्र राय , इश्तियाक अहमद, अविनाश वर्मा, तबरेज़ अहमद , नागेंद्र मिश्रा, सरताज़ मोहम्मद,जितेंद्र नायक ,नफीस कुरैशी, कामेश्वर सोनकर, मो. नसीम, रविंद्र सिंह मो. ज़ावेद, नसरीन बानो, फहीम खान, जाहिद नेता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *