हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को दिया नयी ताकत – रामायण रघुनाथ सिंह

हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को दिया नयी ताकत – रामायण रघुनाथ सिंह
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का बस्ती शहर में देर रात तक स्वागत कार्यक्रम जारी रहा। इसी कड़ी में बनकटी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने गांधीनगर में हरीश द्विवेदी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में  ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन के प्रति हरीश द्विवेदी का समर्पण, सरल व्यक्तित्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता से निश्चित रूप से भाजपा की और ताकत बढी है।  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का स्वागत करने वालों में बनकटी मंडल अध्यक्ष  अंकित पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष  जगदम्बा शुक्ल , ओमप्रकाश शुक्ला, डा. आर.पी. शुक्ला, जनार्दन शुक्ला , अखिलेश शुक्ला,  रामवृक्ष, सुनील पाण्डेय , बब्लू  दूबे , राजेन्द्र चौधरी,  अरविंद गुरू ,  सर्वेश चौधरी,  शमीम अहमद सिद्दीकी,  अभय सिंह, अभिषेक सिंह , शुभम,  रवींद्र पाण्डेय, नीरज पाण्डेय , सी.पी. राज जी, श्री गुड्डू गौड जी,  शैलेंद्र चौधरी, रामजन्म चौधरी,  रामकिशोर चौधरी, फूलचंद चौधरी, दीपक शर्मा, उमेश शर्मा,  राहुल चौधरी, दीपचंद शर्मा,  सुजीत सिंह छोटू, भूपेश कुमार, वीरेंद्र यादव , अवधेश शुक्ला, अरुणेश शुक्ला , राम सिधारे निषाद,  घनश्याम शुक्ला, राम दास शुक्ला, रामकेश भारती , तुफानी निषाद के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *