संत कबीर नगर की छह विकास परियोजनाओं के लिए 88.71 लाख रुपये मंजूर

संत कबीर नगर की छह विकास परियोजनाओं के लिए 88.71 लाख रुपये मंजूर
लखनऊ, (आरएनएस)। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) योजना के अंतर्गत जनपद संत कबीर नगर की छह परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 88 लाख 71 हजार 599 रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर उसकी प्रति संबंधित जनपद के जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।शासनादेश के अनुसार विकास खंड सांथा की ग्राम पंचायत अमरहा के लिए 33.1034 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा जोरा रेलवे क्रासिंग के लिए 15.855 लाख रुपये, ग्राम दलेलगंज के लिए 11.784 लाख रुपये, ग्राम सेमरा के लिए 6.87 लाख रुपये तथा ग्राम मंजरिया के लिए 7.66 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसी क्रम में विकास खंड सेमरियावां की ग्राम पंचायत पैली खास के लिए 13.43 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार जनपद की छह परियोजनाओं के लिए कुल 88 लाख 71 हजार 599 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि से निर्धारित विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाएगा। शासन ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत धनराशि का निर्धारित कार्यों में नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *