(कुशीनगर) चुनार, मिर्जापुर भंडारे में शामिल होने के लिए 200 श्रद्धालु कुशीनगर से हुए रवाना

(कुशीनगर) चुनार, मिर्जापुर भंडारे में शामिल होने के लिए 200 श्रद्धालु कुशीनगर से हुए रवाना
—- पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नारियल तोड़कर किया बसों को रवाना।
कुशीनगर, 06 सितम्बर (आरएनएस)। जनपद के कसया नगर से रविवार को यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज मिर्ज़ापुर, चुनार स्थित परमहंस आश्रम परिसर में भंडारा आयोजन के लिए 200 श्रद्धालु रवाना हुए। श्रद्धालुओं से भरी बस को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, आरएसएस देवरिया विभाग के सह विभाग संघचालक डॉ चंद्रशेखर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल आदि ने नारियल तोड़ कर बसों को रवाना किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे के लिए सभी कच्चे खाद्य पदार्थ कुशीनगर से ही अपने साथ ले गए है। रामाशीष शुक्ला ने बताया कि दो क्विंटल घी में शुद्ध सात्विक प्रसाद तैयार कराया जाएगा। भंडारे का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता व लोक कल्याण के लिए यथार्थ गीता के प्रति लोगों को जागृत करना है। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि आपसी सहयोग से जिले से बाहर जाकर इतने बड़े भंडारे के आयोजन के लिए सभी श्रद्धालु प्रशंसनीय। सभी ने ओम हरि के जय घोष के साथ मंगलमय यात्रा की कामना किया। इस दौरान डॉ अनिल कुमार सिन्हा, नंदकिशोर राय, भाजपा नेता अमिय कुमार गुप्त, लवकुश पाण्डेय, बलराम यादव, बृजभान दुबे, बलिंदर यादव, रवीश त्रिपाठी, सुभाष राव, रामसनेही गुप्ता सुरेश गुप्ता, श्याम लाल यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, एमपी सिंह सुभाष राव, रविश तिवारी, पुरुषोत्तम मणि त्रिपाठी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *