जहां जन्म हुआ वही नौकरी की और वही से सेवानिवृत्त का सौभाग्य प्राप्त हुआ हुनर का बादशाह डां.सीएल रस्तोगी के विदाई समारोह में उमड़ा सैलाब

जहां जन्म हुआ वही नौकरी की और वही से सेवानिवृत्त का सौभाग्य प्राप्त हुआ
हुनर का बादशाह डां.सीएल रस्तोगी के विदाई समारोह में उमड़ा सैलाब

सुल्तानपुर। मंगलवार को जिले के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीएल रस्तोगी का स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के मुख्य चिकित्साधिक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा, मुख्य चिकित्साधिक्षक डॉ.एसी गुप्ता, महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.आरके यादव, डां.एसके पांडेय, ट्रामा सेंटर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डां.समीर सुमन, डां.पवन सिंह, डां.आरए वर्मा,डां.गौरव, डां.अमोल रिबेलो डां.तारिक खान, डां.एसके श्रीवास्तव, डां.वसीम, डां.रवींद्र कुमार यादव, मैनेजर मीनू पाल, विजय चौधरी, अवनीश शाह, रुद्र वर्मा, फार्मासिस्ट लक्ष्मण स्वरूप, अनुराग गुप्ता, अनुराग पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक, संजू व नर्सिंग स्टाफ मौजूद रही, डां.सीएल रस्तोगी बेहद सरल व शालीन व्यक्तित्व और अपने कार्यों को लेकर जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी रहे है। अस्थि रोग विशेषज्ञ के साथ ही सर्जरी के जादूगर माने जाते है,डां.सीएल रस्तोगी जनपद के डाक्टरों की पहली पसंद माने जाते है, डां.रस्तोगी के सेवानिवृत्त से स्वशासी राजकीय महाविद्यालय का न सिर्फ एक डाक्टर रिटायर्ड हुआ बल्कि एक समाजसेवी, एक बेहतरीन इंसान, मरीजों का एक अच्छा दोस्त और गरीबों की उम्मीद जो कभी भी सख्त लहजे में मरीज और उनके तीमारदारों से पेश न आया हो। डां.सीएल रस्तोगी का मेडिकल कॉलेज से रिश्ता जन्म से शुरु हुआ है, यही पैदा हुए यही नौकरी की शुरुआत और यही से सेवानिवृत्त का सौभाग्य मिला। विदाई समारोह में प्राचार्य डां.प्रियांक वर्मा, सीएमएस डां.एसी गुप्ता व मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.आरके यादव ने डां.सीएल रस्तोगी की कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा मौजूद डाक्टर्स व स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ ने डां.सीएल रस्तोगी का सदैव आशीर्वाद के साथ सहयोग की अपेक्षा की। डां.सीएल रस्तोगी ने आश्वस्त करते हुए कहाकि जहां भी मेरी जरूरत आपसब को महसूस होगी मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा। कार्यक्रम का संचालन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गौड ने किया, सीएमएस कार्यालय स्टाफ ने डां.सीएल रस्तोगी के वाहन की सजावट करके उन्हें विदाई का तोहफा दिया।
मानदेय विसंगति से भड़के यूपी के 4,000 आयुष डॉक्टर
21 सितंबर को सीएम आवास घेराव की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *