कालिंदीपुरम में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश उत्सव
प्रयागराज। विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की शाखा सांस्कृतिक चेतना शक्ति के मुख्य कार्यालय, कालिंदीपुरम में गणेश उत्सव का धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक चेतना शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम तिवारी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें टीम के सदस्यों एवं भक्तगणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।
कार्यक्रम में श्रीमती सरस्वती पांडेय, विनीत तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’, प्रदेश अध्यक्ष साकिब सिद्दीकी ‘बादल’, युवा चेतना शक्ति की अध्यक्ष संध्या कन्नौजिया “श्रीजी” एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी भक्तगणों एवं टीम सदस्यों को गणेश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

