श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल संस्था, वसई पश्चिम का दो दिवसीय आयोजन; महाआरती, महाप्रसाद और मूर्ति विसर्जन में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
देश की उपासना समाचार पत्र
मुम्बई ब्यूरो चीफ़ धनन्जय विश्वकर्मा
वसई। श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल संस्था, वसई पश्चिम की ओर से भगवान श्री विश्वकर्माजी की पूजा के अवसर पर 17 एवं 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, कथा, आरती, महाआरती, विद्यार्थियों का सम्मान, महाप्रसाद तथा मूर्ति विसर्जन जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ 17 सितंबर को सुबह 9 बजे भगवान श्री विश्वकर्माजी की पूजा, कथा एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद दोपहर में महाआरती का आयोजन किया गया। शाम को आयोजित शिक्षा सम्मान समारोह में 10वीं, 12वीं तथा 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात शाम 8 से 10 बजे तक महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

18 सितंबर को सुबह 10 बजे भगवान श्री विश्वकर्माजी की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक श्रद्धा के साथ भगवान श्री विश्वकर्माजी को विदाई दी।
प्रमुख अतिथियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रीमती स्नेहा दुबे पांडित एवं पार्टी के पदाधिकारी तथा बहुजन विकास आघाड़ी के विधायक श्री हितेंद्र ठाकुर एवं पदाधिकारी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
धार्मिक अनुष्ठान पं. रमेश शिवि आचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय संस्था
श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल संस्था द्वारा धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं। संस्था की ओर से निःशुल्क रक्त जांच लैब एवं डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

संस्था द्वारा वर्षभर वृक्षारोपण, योग दिवस, रक्त जांच, स्वास्थ्य जांच शिविर, श्रमदान, जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चों के लिए सेवा, विद्यार्थियों का शिक्षा सम्मान तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ समाजसेवा को बढ़ावा देना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

