बलराम सिंह ने फिर की आज अर्नब चक्रवाती तूफान की भविष्यवाणी
प्रयागराज। पूर्व में की मौसम संबंधी सटीक भविष्यवाणी कर चुके बलराम सिंह निवासी राजापुर कलां गड़वारा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने मुख्यालय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली भेजे गए ई-मेल में पूरे उत्तर भारत में चक्रवाती तूफान की भविष्यवाणी की है।
उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजें गये ई-मेल में कहा है कि 24 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में खतरनाक चक्रवात उठने वाला है, जिससे पूरा उत्तर भारत प्रभावित होगा। उन्होंने कहा है कि स्थानीय उपग्रह केंद्रों को तथा बचाव दल को सावधान करने की कृपा करें, जिससे जान माल की क्षति को रोका अथवा कम किया जा सके। ज्ञात हो कि बलराम सिंह 26 वर्षों से आपदा पर पर शोध कार्य में संलग्न है और कई सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं।

