जेटीडीसी में धूमधाम से मनाया गया 51वाँ स्थापना दिवस समारोह
वृक्षारोपण, टेलेंट सर्च, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में महाविद्यालय का 51वाँ स्थापना दिवस समारोह आज हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुआ।जिसका आयोजन कल्पतरु क्लब की छात्राओं के द्वारा डॉ ऐश्वर्य सिंह के निर्देशन में किया गया।
इसके पश्चात रवींद्रालय में आयोजित मुख्य समारोह में दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसका संचालन डॉ प्रमा द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम में बांसुरी वादन एवं डॉ. नम्रता देव के निर्देशन में बांग्ला भटियारी गीत की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों एवं शैक्षिक परंपरा पर प्रकाश डाला।
समारोह में राजभाषा प्रभारी एवं पत्रिका की संपादक प्रो. रतन कुमारी वर्मा द्वारा महाविद्यालय की ‘पृशा’ पत्रिका का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आशिमा घोष अतिथियों एवं पत्रिका के संपादकों द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर जगत तारन एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप मुखर्जी ने छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित किया और निकट भविष्य की शुभकामनाएं दी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजभाषा अनुभाग के अध्यक्ष प्रो. कुमार वीरेन्द्र ने कहा कि पृशा इलाहाबाद के किसी भी महाविद्यालय की संभवतः पहली साहित्यिक पत्रिका है। महाविद्यालय के गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन प्रो. असीम मुखर्जी ने पत्रिका के लिए संपादकों को खूब बधाई दी।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा टैलेंट सर्च एवं इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
टैलेंट सर्च कार्यक्रम में छात्राओं ने गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसके निर्णायक प्रो.अंशुमाला मिश्रा डॉ.रीना यादव डॉ अनुज कुमार वर्मा रहे
समारोह के अंत डॉ नम्रता देव धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में जगत तारन एजुकेशन सोसाइटी के सदस्य, महाविद्यालय के ट्रेजरार शंकर चर्टर्जी, प्रोफेसर रामेन्दु राय, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह महाविद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शोधार्थी एवं छात्र महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

