चार दिन से दो सगी बहनें लापता 

चार दिन से दो सगी बहनें लापता
जंघई बाजार में आखिरी बार दिखीं, अभी तक सुराग नहीं
प्रयागराज। सराय ममरेज थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के अचानक लापता हो गई से हैं। दोनों बहनें 18 सितंबर को जंघई बाजार गई थीं। दोपहर करीब 2 बजे उन्हें बाजार में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन बच्चियों का पता नहीं चल सका।
लापता बच्चियों में एक 12 वर्षीय और दूसरी 7 वर्षीय की है। दोनों के गायब होने के बाद परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। चार दिन बीत जाने के बाद परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों ने बच्चियों की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर भी अपील की है। दोनों की तस्वीरें और उनकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि अगर बच्चियां कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सराय ममरेज थाना पुलिस भी दोनों बच्चियों की तलाश में जुटी है। पुलिस बच्चियों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही उनके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर सामने आई अपीलों में भी उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रयागराज पुलिस से बच्चियों को जल्द तलाश करने की मांग की गई है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि निधि या अनन्या कहीं दिखाई दें तो उन्हें रोकने या किसी तरह की कार्रवाई करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *