सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को रिलीज होगी ….!

सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को रिलीज होगी ….!

 

तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तुलसीराम देव‍रुखकर निर्मित हिंदी सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया की दुनिया, ऑनलाइन लोकप्रियता और उसके मनोवैज्ञानिक प्रभाव को केंद्र में रख कर बनाई गई इस फिल्म से नितिन एम. रोकड़े निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म की कहानी अरविंद यादव और नितिन एम. रोकड़े ने लिखी है। संगीत असलम केई का है, जबकि गीत ईश्वरी फ्रांसिस ने लिखे हैं। फिल्म की कहानी आज के युवाओं में सोशल मीडिया पर लाइक्स, फॉलोअर्स और ऑनलाइन पहचान पाने की बढ़ती चाहत तथा इसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म में तेजस देव, शिखा पांडेय, श्रेया पारेख, अतुल तिवारी, मोना शर्मा, प्राची बंसल, सुजीत अस्थाना, प्रशांत मोहिते और ‘ना तेलुगोडु’ फेम सूफिया तनवीर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पीआर समरजीत और वेदांत मिश्रा संभाल रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *