महिमा पैनोरमा, जयपुर में गणपति बप्पा को लगा छप्पन भोग
जयपुर – “आओ भोग लगाओ मेरे गणपति…” के साथ विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर के प्रोफेसर डॉ. रोहित शर्मा के महिमा पैनोरमा, जयपुर स्थित् निवास पर गणपति बप्पा को छप्पन भोग लगाया गया। छप्पन भोग के पूर्व उपस्थित लोगों ने गणपति बप्पा के भजनों का आनन्द उठाया। रोहित शर्मा के “मन में बसाकर तेरी मूर्ति…”, “घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो…”, दिलीप शर्मा के “छोटी छोटी गइयां छोटे छोटे ग्वाल…”, मनस्वी शर्मा के “अच्युतम् केशवं कृष्ण दामोदरम….” आदि भजनों से समां बंध गया। डॉ मीनाक्षी व अन्य महिलाओं ने गणपति बप्पा गणपति बप्पा मोरया उद्घोष के साथ नृत्य किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया। डॉ. रोहित शर्मा तथा डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि वह विगत 12 वर्षों से अपने निवास स्थान पर गणपति उत्सव का आयोजन करते हैं।
इस अवसर पर लखनऊ से पधारे मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, अनूप शर्मा, दिलीप शर्मा, संगीता शर्मा, आशा शर्मा, गुंजन, चिराग कनानी, प्रियंका कनानी, ममता शर्मा, शुभम, यश, ऋषभ, रजत, अत्यंत, अंश, जियांश, वेदू, गौरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

