नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, (आरएनएस )। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने अपनी करीब 17 वर्षीय बेटी को अनुज कुमार द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 347/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज पुत्र जगरूप, निवासी सेमरी, थाना असोहा, जनपद उन्नाव, हाल पता ग्राम भसंडा, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मोहनलालगंज थाना पुलिस शामिल रही।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
————–

