बिलरियागंज की एक पीड़िता ने लगाई एसपी से जान माल के सुरच्छा की गुहार 

बिलरियागंज की एक पीड़िता ने लगाई एसपी से जान माल के सुरच्छा की गुहार

 

 

आजमगढ़ 30 सितंबर(आर एन एस)जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा मुहल्ला एकराम नगर निवासी तरन्नुम पुत्री एखलाक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से न्याय की गुहार लगाते हुए एक प्रार्थना पत्र में लिखा है कि 21 सितंबर को प्रातः काल उसके पड़ोसी बेलाल पुत्र दुक्खी नसीम और समीम पुत्रगड़ बेलाल व शबाना पत्नी बेलाल ने पीड़िता के माता-पिता व भाई को लाठी डंडा व चाकू से प्राण घातक हमला कर के घायल कर दिया। जिससे पीड़िता प्रार्थनी की मां 2 महीने की गर्भवती थी उसको भी काफी चोट लगी। उपरोक्त लोगों के मारने से प्रार्थीनी की मां को कई जगह अंदरूनी चोटे आई हैं। अभी भी पीड़िता की मां को रक्त श्राव हो रहा है। और पीड़िता के पिता भी लाठी डंडा की मार से बुरी तरह से घायल हैं। पीड़िता ने आगे लिखा है कि इस घटना को मोहल्ले के कई लोग आकर बीच बचाव किए तब जाकर प्रार्थनी के माता-पिता और भाई की जान बची। उसने आगे लिखा है कि इस घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना अध्यक्ष बिलरियागंज को अवगत कराया गया।स्थानीय थाना की पुलिस द्वारा मुल्जिमानों के विरुद्ध अपराध के अनुरूप धाराओं में मुकदमा न दर्ज कर के केवल खाना पूर्ति का मुकदमा दर्ज करके मुल्जिमों का बचाव किया गया है। जिससे अभी भी प्रार्थी के परिवार को खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने एसपी आजमगढ़ से घटना की जांच कर उचित कार्यवाई की मांग किया है। प्रार्थना पत्र लेने के बाद एसपी आजमगढ़ ने घटना की जांच कर दोसियों को सजा और पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि उसके साथ न्याय होगा अन्याय करने वाले कभी बक्से नहीं जाएंगे

।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *