नहरों की सिल्ट सफाई के लिए 181.20 लाख रुपये की कार्ययोजना अनुमोदित

नहरों की सिल्ट सफाई के लिए 181.20 लाख रुपये की कार्ययोजना अनुमोदित
-नहर बंदी अवधि में 15 अक्टूबर से 15 दिसम्बर तक कराया जाएगा सिल्ट सफाई का कार्य
अयोध्या। जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में रबी 1434 फसली वर्ष 2026-27 के लिए सिल्ट सफाई समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद अयोध्या एवं बाराबंकी में नहरों की सिल्ट सफाई से संबंधित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनपद अयोध्या में 74.300 किलोमीटर राजवाहा एवं 272.260 किलोमीटर अल्पिका, जबकि जनपद बाराबंकी में 23.680 किलोमीटर राजवाहा एवं 102.930 किलोमीटर अल्पिका, कुल 449.490 किलोमीटर नहरों की सिल्ट सफाई कराए जाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए 181.20 लाख रुपये की प्रस्तावित धनराशि की कार्ययोजना का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। कार्य में पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सफाई के बाद नहरों में जल प्रवाह सुचारु रूप से हो तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो। सिल्ट सफाई का कार्य नहर बंदी अवधि 15 अक्टूबर से 15 दिसम्बर 2026 के मध्य कराया जाना प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  कृष्ण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई रजनीश गौतम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *