ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा, 2 अक्टूबर 2026। भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड मैदान में आयोजित इस आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
भव्य कलश यात्रा सेक्टर-33 से प्रारंभ होकर अग्रवाल भवन और इस्कॉन मंदिर के सामने से गुजरते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा का अग्रवाल मित्र मंडल एवं इस्कॉन मंदिर की ओर से स्वागत किया गया। बैंड-बाजे, भजन मंडली, बग्गी और घोड़ों के साथ निकली यात्रा में करीब 950 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा भी कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं रीना गुप्ता रहेंगे। भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा गार्ड, निजी सुरक्षा अधिकारियों तथा करीब 100 स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।
कलश यात्रा में मधुसूदन दादू, अक्षय पारीक, अखिलेश भदोरिया, विकास अग्रवाल, सुनीता मित्तल, एस.एन. गोयल, भूपेंद्र मित्तल, अजय अग्रवाल, कथा संयोजक विपिन मल्हन, डॉ. नरेश शर्मा, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, रामरतन शर्मा, डॉ. टी.एन. गोविल, राजीव अग्रवाल, पंकज जिंदल, संजय बाली, मनोज गोयल, देवेंद्र गंगल, मुकुल वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड मैदान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

