उद्योग एवं उद्यम निदेशालय उत्तर प्रदेश कानपुर के निर्देश के क्रम में सभी राजकीय कार्यालय द्वारा विभागीय समस्त आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी हेतु जेम के माध्यम से तकनीकी एवं वित्तीय निविदा खोलने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 03 अक्टूबर 2026 को सायंकाल 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर मे जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता जेम कार्यशाला का आयोजन किया गया

जेम एक्सपर्ट अनिल राय द्वारा पीपीटी के माध्यम से जेम पर विस्तार से जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों के उपस्थिति में जानकारी साझा की गई तथा प्रश्न उत्तर सत्र में जिम एक्सपर्ट द्वारा सभी बीड के दौरान आने वाली समस्त समस्याओं का विस्तार से सुझाव बताया गया।

कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर इंडस्टरीज ए०एस० पाठक, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी देवी एवं अन्य सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *