अर्श व अयांश बने जीत में नायक
संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -12 क्रिकेट सीरीज
प्रयागराज। शिवपुर क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -12 क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में प्रयाग क्रिकेट क्लब को 53 रन से हराकर सीरीज में अजय बढ़त बनाई हैं। इस जीत में अर्श यदुवंशी के नाबाद ( 62 रन, 37 गेंद, आठ चौके व दो छक्का व 5 – 0 – 14 – 3 ) एवं अयांश शुक्ला की अचूक गेंदबाजी ( 6 – 1 – 23 – 4 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
सोमवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुई शिवपुर क्रिकेट क्लब ने तीस ओवर में 174 रन ( अर्श यदुवंशी 62 नाबाद, आदित्य सक्सेना 35 रन, ध्रुव 2/25, धीर निषाद 2/26 ) पर बनाए। जवाब में प्रयाग क्रिकेट क्लब की टीम पूरी टीम 27.3 ओवर में 121 रन ( ध्रुव 52, रिंकू पाल 28 रन, अयांश शुक्ला 4/23, अर्श यदुवंशी 3/14, विराट श्रीवास्तव 2/07 ) पर सिमट गई।

