जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई

प्रदेश के आकांक्षी विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा एवं योजनाओं के भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद जौनपुर के आकांक्षी विकास खण्ड रामपुर एवं मछलीशहर हेतु नामित नोडल अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

आकांक्षी विकास खण्ड रामपुर के लिए शासन द्वारा नामित राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश, (आईएएस) सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज तथा आकांक्षी विकास खण्ड मछलीशहर हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री रघुवीर, (आईएएस), विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकास खण्डों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों, आधारभूत सुविधाओं, वित्तीय समावेशन सहित आकांक्षी विकास खण्डों के निर्धारित सूचकांकों पर विभागवार प्रगति की जानकारी ली गई। नोडल अधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा आश्वस्त कराया गया कि नोडल अधिकारियों  द्वारा दिए गए निर्देशों और सुझाव का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गंगाराम गौतम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *