मिल्कीपुर-अयोध्या। बुधवार की रात 24 वर्षीय युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीट कर हत्या कर लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध हत्या समेत कई धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । घटना स्थल का एसएसपी शैलेश पांडेय ने दौरा कर थाना प्रभारी से आरोपियों को जल्दद पकड़ने का निर्देश दिया । कुमारगंज थाना क्षेत्र के थमथुआ गांव के पूरे बजनूं गांव निवासी सूरज उर्फ पुत्तन पुत्र राम तौल लकड़ी के ठेकेददारी का काम करता था । उसके गांव के ही उसके दोस्त शिवम ,ओंकार, आदर्श सिंह ,मनीष सिंह व अन्नू का एक-दो दिन पूर्व मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था । घटना की रात को लगभग 9 बजे उक्त लेगो ने मृतक के घर पहुंच कर उससे बातचीत की तथा उसे लेकर अपने साथ चले गए । अगले दिन पुत्तन की लाश गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क के किनारे पड़ी मिली शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई पड़ रहे थे । सुबह किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी । मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने पहुंचकर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तथा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की हत्या की सूचना गांव में पहुंचते ही मृतक के स्वजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। मृतक के पिता रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने गां ओकार निवासी बवां शिवम निवासी पुरे बजनू धमथुवा , आदर्श सिंह निवासी बवां , मनीष सिंह उर्फ रवि सिंह पुनिवासी बवां व अनुराग निवासी बवां गांव के विरुद्ध हत्या व एसएसटी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया । थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

