दिनांक 7/10/2026
बुधवार
सेवा में,
संपादक महोदय,
प्रिंटिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
विषय: 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक प्रदर्शन: बालिकाओं ने जीता प्रथम और बालकों ने प्राप्त किया दूसरा स्थान।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में 2 से 5 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से राज्य का नाम रोशन किया है। इंडियन आर्म रेसलिंग महासंघ के तत्वावधान में आर्म स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ जम्मू कश्मीर द्वारा आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में देश भर के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
आर्म्स रेस्लिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 84 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया और अपने अद्वितीय प्रदर्शन की बदौलत 64 पदक झटके। टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश की बालिका वर्ग ने देश में प्रथम स्थान और बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य का परचम लहराया।
महासचिव शाहवेज़ अली के अनुसार उत्तर प्रदेश टीम की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय मुख्य रूप से टीम कोच मोहम्मद शादाब, सौरभ त्रिपाठी और अभिषेक के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन को जाता है, जिनकी रणनीति और कड़े प्रशिक्षण के कारण खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया।
खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं महासचिव शाहवेज़ अली ने सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह जीत उत्तर प्रदेश में आर्म रेसलिंग खेल के नए युग की शुरुआत है।
धन्यवाद
भवदीय
मनोज वर्मा
अध्यक्ष
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश।

