आज दिनांक 08.10.2026 को जिला चिकित्सालय जौनपुर में लायन्स क्लब क्षितीज जौनपुर द्वारा “नेत्र शिविर” लगाया गया

आज दिनांक 08.10.2026 को जिला चिकित्सालय जौनपुर में लायन्स क्लब क्षितीज जौनपुर द्वारा “नेत्र शिविर” लगाया गया जिसमें लगभग 250 मरीजो का नेत्र परीक्षण किया गया।शिविर का उदघाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० संजय कन्नौजिया के द्वारा किया गया। शिविर में जॉच अधिकारी डा० शेष मिश्रा, डा० शिवदेव रजक, डा० दीपशिखा दुवारा द्वारा किया गया जिसमें लगभग 40 मरीजो को लेन्स पत्यारोपड़ की सलाह दी गयी। उक्त अवसर पर लायन्स क्लब क्षितीज जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष एम०जे०एफ०, शशांक सिह रानू, पूर्व अध्यक्ष डॉ दीलीप सिंह, विष्णु सहाय, जयकिशन साहू, धर्मेन्द्र सेठ, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह, वरिष्ठ सदस्य योगेन्द्र सिंह, अजीत सोनकर, संजय गुप्ता, लायन्स संजय भूपा, दिलीप जायसवाल व क्लब के अन्य मेंबर भी उपलब्ध रहे। लायन्स कलब क्षितिज के अध्यक्ष एम०जे०एफ० लायन कौशल त्रिपाठी ने सभी डाक्टरों का सभी क्लब के मेमबरों का और उपस्थित मिडिया का दिल की अनन्त गहराइयों से आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *