पुलिसकर्मियों के परिजनों का हुआ स्वस्थ्य परीक्षण
प्रयागराज। वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस के परिवारीजनों के कल्याण हेतु उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आंतरिक प्रतिभा व कौशल को निखारने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आज 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी में किया गया।
यह आयोजन सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस) के निर्देशन में सहायक सेनानायक देव नारायण यादव की उपस्थिति में वाहिनी सभागार में आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा पुलिसकर्मियों के परिवारों के बच्चों की बेहतर शिक्षा हेतु कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिविरपाल अरविंद कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल हरदास, सूबेदार मेजर सुधांशु कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

